फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Nursing assistant committed immoral act with minor colleague in Chhindwara

Chhindwara: नर्सिंग असिस्टेंट ने नाबालिग सहकर्मी के साथ किया अनैतिक कृत्य, मालिश कराने के बहाने ले गया था घर

Wed, 10 Aug 2022 12:29 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 10 Aug 2022 12:29 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले के परासिया में एक नर्सिंग असिस्टेंट ने अपने नाबालिग सहकर्मी से अनैतिक कृत्य किया। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Nursing assistant committed immoral act with minor colleague in Chhindwara
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के परासिया रोड में स्थित विवांता अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट के तौर पर कार्यरत एक युवक ने अस्पताल में ही कार्यरत एक नाबालिग सहकर्मी के साथ अनैतिक कृत्य किया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की थी, जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को उसके गांव भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


देहात थाना प्रभारी महेन्द्र भगत ने बताया कि नाबालिग ने शिकायत दर्ज कराई कि वह परासिया रोड स्थित विवांता अस्पताल में काम करता है। चार दिन पहले अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग असिस्टेंट वरुड़ अमरावती निवासी (27 वर्षीय) रोहित धोटे ने उसे मालिश कराने के बहाने घर चलने की बात कही, जिस पर नाबालिग उसके साथ चला गया। आरोपी रोहित उसे अंबेडकर नगर के किराए के घर में ले गया और यहां उसके साथ जबरन अनैतिक कृत्य करने की कोशिश की। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की थी, जिस पर पुलिस ने रोहित धोटे के खिलाफ धारा 377 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed