फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   now sindhiya is soft target of narendra modi

सिधिंया और शिवराज की तकरार में कूदे मोदी

Sun, 06 Apr 2014 08:18 AM IST
Updated Sun, 06 Apr 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
now sindhiya is soft target of narendra modi

मध्य प्रदेश में अब तक की सबसे महत्वपूर्ण सभा करते हुए नरेंद्र मोदी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा है। मोदी ने शिवपुरी में मेडिकल कॉलेज के मुद्दे पर सिंधिया को घेरते हुए कहा कि एक तरफ ओलों के कारण फसलें बर्बाद हो रही थीं, दूसरी तरफ फर्जी मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास हो रहा था।

विज्ञापन


कागज पर मेडिकल कॉलेज बन रहा है, कागज पर मरीज है। कागज पर दवाएं। यह सब कांग्रेस ही कर सकती है। केंद्र सरकार को और किसानों की भी चिंता नहीं थी, वे फर्जी शिलान्यास की तस्वीर निकलवा रहे थे।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी गुना लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जयभानसिंह पवैया का समर्थन करने के लिए शिवपुरी में सभा संबोधित कर रहे थे। यह सभा भाजपा के मिशन-29 के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। कांग्रेस जिन दो सीटों को सुनिश्चित मानकर चल रही है, उनमें से गुना सीट भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने बड़ी सावधानी से ज्योतिरादित्य सिंधिया के केंद्रीय मंत्री होने और मेडिकल कॉलेज के विवादित मुद्दे को निशाना बनाया। वहीं महल की राजनीति को सहारा देते हुए विजयाराजे सिंधिया और यशोधराराजे सिंधिया की सराहना की। जयभानसिंह पवैया को प्रखर महल विरोधी नेता माना जाता है।

सिंधिया ने साधा था शिवराज सिंह पर निशाना

now sindhiya is soft target of narendra modi

मेडिकल कॉलेज को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान के बीच तकरार चल रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया था। जिसके बारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि न तो बजट का आवंटन हुआ और न ही जमीन का।

जवाब में सिंधिया ने एक पत्र दिखाया था जिसमें केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव ने मप्र सरकार के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर सूचित किया था कि शिवपुरी और विदिशा सहित पांच मेडिकल कॉलेजों को राज्य में मंजूरी दी गई है।

सिंधिया ने करैरा में शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का जब झूठ पकड़ा गया तो कह रहे हैं कि कागज के टुकड़े पर मेडिकल कालेज चल रहा है। सिंधिया ने यह सवाल भी उठाया कि अगर शिवपुरी का शिलान्यास कागज के टुकड़े पर हुआ है तो मुख्यमंत्री बताएं कि उन्होंने विदिशा में सुषमा स्वराज के साथ शिलान्यास किया था, वह क्या कागज के टुकड़े पर नहीं था।

'भाजपा जीतेगी 300 सीट'

now sindhiya is soft target of narendra modi

नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि केंद्र ने भाजपा शासित राज्यों के साथ हमेशा भेदभाव किया है। मोदी ने कहा कि चुनाव के पहले ही लोगों ने नतीजे सोच लिए हैं।

भाजपा 300 सीटें जीतकर अपनी दम पर सरकार बनाएगी। कांग्रेस का अहंकार सातवें आसमान पर है। मोदी ने शिवराज की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस के 50 सालों पर शिवराज के 10 साल भारी हैं। शासक बहुत देख लिए अब सेवक की जरूरत है। लोकतंत्र में न अफसरशाही चलती है न अहंकार। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों की आंखों में धूल झोंकी और अब मिर्ची झोंक रही है।

महल की राजनीति का ख्याल रखते हुए मोदी ने कहा कि विजयाराजे सिंधिया के अधूरे कामों को वह पूरा करेंगे और यशोधराजे सिंधिया उनकी छोटी बहन की तरह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed