फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   now narayan sai charged with obscenity

अब आसाराम के बेटे पर लगा अश्लील हरकत करने का आरोप

Fri, 06 Sep 2013 04:39 PM IST
टीम डिजिटल/ दिल्ली
टीम डिजिटल/ दिल्ली Updated Fri, 06 Sep 2013 04:39 PM IST
विज्ञापन
now narayan sai charged with obscenity

यौन शोषण के मामले में जेल की हवा खा रहे आसाराम के बेटे नारायण साईं भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। अब उनके खिलाफ भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

विज्ञापन


नारायण साईं पर एक महिला की जबरदस्ती शादी करवाने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। तलाकशुदा महिला का कहना है कि नारायण साईं ने उनकी धोखे से शादी करवा डाली और पति के बारे में कई झूठ बोले।
विज्ञापन


महिला की जिससे शादी करवाई गई, उसकी जमीन पर नारायण साईं का अड्डा चलता था।

महिला से बोला गया था कि लड़का तलाकशुदा है और सच पता चलने पर जब महिला शिकायत लेकर नारायण साईं के पास पहुंची, तो उसके गर्भवती होने के बावजूद भी साईं ने उससे अश्लील हरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसा देकर कराया ब्याह
महिला का कहना है कि उसका पूरा परिवार आसाराम और नारायण साईं को भगवान की तरह मानता है, इसलिए उनके पास अकसर आना जाना होता है। नारायण साईं की महिला पर पहले से ही बुरी नजरी थी।

दिसंबर 2004 में साई ने अपने करीबी ईश्वर वाधवानी को अपनी कुटिया में बुलाया, जो दरअसल उसका फार्महाउस है। महिला को भी बुलाया गया और उसी दिन दोनों की शादी करवा दी और कहा कि यह भगवान का आदेश है। साईं ने ईश्वर को अपना भक्त बताया था। महिला पढ़ी-लिखी थी लेकिन धोखा खा गई।

यह शादी आनन-फानन में बिना पूरी जानकारी दिए करवा दी गई थी। शादी में केवल ईश्वर के परिजन आए थे लड़की के घर से कोई नहीं था। इसके बाद महिला के घरवालों को शादी की सूचना दी और वहीं से उसे ससुराल भेज दिया गया।

लेकिन शादी के दो महीने बाद ही पति के बदलते स्वभाव से उसे पता चला गया की वह धोखे का शिकार हो गई है। इस समय वह गर्भवती भी थी। इसके बाद तो उस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया।

गर्भ गिराने के लिए किया मजबूर
ईश्वर महिला को उसका गर्भ गिराने के लिए धमकी देने लगा और महिला को यह भी पता चला की उसके पति का पहली पत्नी से तलाक नहीं है। इस सबसे परेशान हो महिला अपने मायके चली गई और बच्चे को न गिराने का फैसला किया।

इसके बाद महिला इंदौर के महू में साईं के पास यह पूछने गई की उन्होंने उसके साथ इतना बुरा क्यों किया। जब वह पहुंची तो उसे साईं के शयनकक्ष में बुलाया गया। वहां पर नारायण साईं ने महिला के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं।

कई तकलीफों के बाद महिला ने एक बेटे को को जन्म दिया। लेकिन बच्चे के बाप ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। तब जाकर महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

साल 2004 में पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस की तरफ से सहयोग नहीं मिला और एफआईआर में नारायण साईं के खिलाफ कोई कोई बात नहीं लिखी गई थी। मामला कोर्ट पहुंचा जहां महिला ने लिखित में कोर्ट को नारायण साईं की धोखाधड़ी बताई। लेकिन वहां भी केस खिंचता चला गया।


आसाराम पर रेप का मामला सामने आने के बाद महिला को हिम्मत मिली और धमकियों के बावजूद वह शिकायत करने एसपी अनिल कुशवाह के ऑफिस गईं लेकिन वहां से भी खाली हाथ लौटना पड़ा। अब पीड़ित महिला शुक्रवार को नारायण साईं और उनके साथी ईश्वर वाधवानी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद पेश करने जा रही हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed