{"_id":"621244ea7861fd586943ee24","slug":"notice-to-bhopal-shahpura-police-station-in-charge-in-the-case-of-theft-in-the-temple-of-the-police-station-premises-the-reply-sought-in-7-days-the-matter-was-hidden-from-the-seniors","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल शाहपुरा थाना प्रभारी को नोटिस: थाना परिसर के मंदिर में चोरी मामले में 7 दिन में मांगा जवाब, वरिष्ठों से छुपाई थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल शाहपुरा थाना प्रभारी को नोटिस: थाना परिसर के मंदिर में चोरी मामले में 7 दिन में मांगा जवाब, वरिष्ठों से छुपाई थी वारदात
Sun, 20 Feb 2022 07:10 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 20 Feb 2022 07:10 PM IST
सार
राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना परिसर के मंदिर में चोरी मामले में थाना प्रभारी महेन्द्र मिश्रा को नोटिस जारी किया गया है। थाना प्रभारी से मंदिर में चोरी कैसे हो गई है इसको लेकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
शाहपुरा थाना परिसर के मंदिर में चोरी मामले में थाना प्रभारी महेन्द्र मिश्रा को नोटिस जारी किया गया है।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शाहपुरा थाना प्रभारी को डीसीपी जोन-1 की तरफ से शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। इसमें पूरी घटना को लेकर वरिष्ठ अधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। किरकिरी होने से बचने के लिए थाना प्रभारी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी मामला छुपाया था। हालांकि इस मामले में आरोपी को पकड़ लिया गया है, लेकिन अब डीसीपी ने थाना प्रभारी को थाना परिसर में चौरी कैसे हुई? इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की जगह दबा कर क्यों रखा गया है। इसको लेकर 7 दिन में जवाब देने को कहा है।
बता दें इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से नाबालिक आरोपी को कोलार स्थित उसके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड को घूमाने-फिराने और खाने पर खर्च करने के लिए चोरी करना कबूल किया है।
यह है मामला
शाहपुरा थाना परिसर के हनुमान मंदिर के पुजारी ने रिपोर्ट कि 15 फरवरी दिन मंगलवार सुबह 11 बजे मंदिर की शटर बिना ताला लगाये बंद करके घर चले गए। शाम करीब साढे 5 बजे आकर देखा तो मंदिर की दानपेटी मंदिर के अंदर गर्भ ग्रह में रखी थी तथा दानपेटी का लॉक पीछे से टूटा हुआ था। दानपेटी से कुछ नगदी व मंदिर में रखी एक पूजा वाली घण्टी गायब थी। कोई अज्ञात चोर मंदिर से नगदी व पूजा की घण्टी चोरी कर ले गया है।