{"_id":"5b868e1a42c79217f35da429","slug":"normal-rainfall-in-36-districts-of-madhya-pradesh-less-than-normal-in-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश के 36 जिलों में हुई सामान्य बारिश, 11 में सामान्य से कम वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश के 36 जिलों में हुई सामान्य बारिश, 11 में सामान्य से कम वर्षा
भाषा, भोपाल
Updated Wed, 29 Aug 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में इस वर्ष मानसून सीजन में एक जून से 28 अगस्त तक चार जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है जबकि प्रदेश के 36 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। प्रदेश के 11 जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में सर्वाधिक 953.8 मिलीमीटर वर्षा उमरिया जिले में तथा सबसे कम 461 मिलीमीटर वर्षा अलीराजपुर जिले में हुई है। अधिकारिक तौर पर आज यहां दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में नीमच, भिण्ड, टीकमगढ़ और खंडवा जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
विज्ञापन
जबकि प्रदेश में दतिया, बुरहानपुर, बड़वानी, रतलाम, मंदसौर, उमरिया, झाबुआ, सिंगरौली, खरगोन, मुरैना, सीधी, इंदौर, रायसेन, उज्जैन, सीहोर, शिवपुरी, आगर-मालवा, जबलपुर, शाजापुर, भोपाल, गुना, कटनी, विदिशा, श्योपुरकलां, धार, दमोह, हरदा, होशंगाबाद, मण्डला, नरसिंहपुर, राजगढ़, ग्वालियर, अशोकनगर, शहडोल, सिवनी और रीवा जिलों में भी सामान्य से अधिक वर्षा हुई है।
विज्ञापन
इसके अलावा 11 जिलों छिंदवाड़ा, अलीराजपुर, देवास, सागर, पन्ना, डिण्डोरी, छतरपुर, अनूपपुर, सतना, बैतूल और बालाघाट में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है।
