फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Niwari: Revealed the theft in Hotel Amar Mahal, Orchha, one accused arrested by police, jewelery recovered

निवाड़ी: ओरछा के होटल अमर महल में हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेवरात बरामद

Mon, 14 Feb 2022 01:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 14 Feb 2022 01:15 PM IST
सार

ओरछा के अमर महल होटल में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से करीब 20 लाख रुपये कीमत के जेवरात बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
Niwari: Revealed the theft in Hotel Amar Mahal, Orchha, one accused arrested by police, jewelery recovered
निवाड़ी: लाखों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन नगरी ओरछा के अमर महल होटल में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से करीब 20 लाख रुपये कीमत के जेवरात भी बरामद किए गए हैं। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 20 जनवरी 2022 को ओरछा के अमर महल होटल में आयोजित एक शादी समारोह में अपने परिजनों सहित शामिल होने आए ग्वालियर निवासी मनोज लुडडा का होटल के सोफे पर रखा ज्वेलरी एवं पैसों से भरा बैग कोई अज्ञात बदमाश लेकर रफूचक्कर हो गया था।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर मामला दर्ज कर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की। इसी दौरान रविवार को कस्बा भ्रमण व होटल चेकिंग ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई देने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम कुंदन सिसोदिया निवासी राजगढ़ जिले के गुलखेड़ी गांव बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 सख्ती से पूछताछ करने पर उसने 20 जनवरी 2022 को होटल अमर महल में चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि 20 जनवरी को उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अमर महल में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी ने चोरी का माल घर में रखे होने की जानकारी दी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी के पास से सोने का गले का हार सेट, झुमका व अंगूठी बरामद की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed