फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Niwari News: Female Child Development Project officer arrested taking bribe from Anganwadi worker

Niwari: महिला बाल विकास अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की पदोन्नति के बदले मांगे थे पैसे

Sat, 07 Oct 2023 07:59 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 07 Oct 2023 07:59 AM IST
सार

Niwari News: निवाड़ी में महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी शिकायतकर्ता से पदोन्नति के एवज में पैसे ले रहा था।

विज्ञापन
Niwari News: Female Child Development Project officer arrested taking bribe from Anganwadi worker
महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निवाड़ी में महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी सुभाष सोनी ने सहायिका के पद से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की पदोन्नति के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत सोनू शर्मा ने सागर लोकायुक्त को शिकायती पत्र देते हुए की थी।
विज्ञापन


सोनू शर्मा ने बताया कि मेरी पत्नी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थी, जिसकी लंबी बीमारी के चलते सितंबर में मृत्यु हो गई थी। मेरी साली कृष्णा शर्मा आंगनवाड़ी में सहायिका के पद पर नियुक्त थी, जब मैंने महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी सुभाष सोनी से अपनी साली को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर नियुक्त करने की बात कही तब वह एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने लगे, जब मैंने अधिकारी सुभाष सोनी से कहा कि इतने रुपये नहीं हैं तब जाकर चालीस हज़ार में डील फाइनल हुई। इसकी लिखित शिकायत मैंने सागर जाकर लोकायुक्त टीम से की थी। 
विज्ञापन


 इस पर जब सोनू शर्मा तय समय पर महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय में सुभाष सोनी को रुपये देने पहुंचे वैसे ही लोकायुक्त की टीम पीछे से आई और अधिकारी को चालीस हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस पूरे प्रकरण में डीएसपी मंजू सिंह ने बताया कि सोनू शर्मा ने सागर आकर ऑफिस में लिखित शिकायत की थी कि महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी निवाड़ी सुभाष सोनी उनसे प्रमोशन पदोन्नति के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। हम लोगों ने तस्दीक की जिसमें शिकायतकर्ता से चालीस हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है जिस पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed