{"_id":"61daa72a6eaee245874e5d40","slug":"niwari-in-orchha-s-ram-raja-darbar-only-1000-devotees-will-be-able-to-have-darshan-every-day-admission-will-be-available-only-after-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवाड़ी: ओरछा के राम राजा दरबार में हर दिन सिर्फ 1000 श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन, रजिस्ट्रेशन के बाद ही मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवाड़ी: ओरछा के राम राजा दरबार में हर दिन सिर्फ 1000 श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन, रजिस्ट्रेशन के बाद ही मिलेगा प्रवेश
Sun, 09 Jan 2022 02:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 09 Jan 2022 02:43 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए ओरछा के प्रसिद्ध राम राजा दरबार में 13 जनवरी से श्रद्धालुओं को कोरोना गाइडलाइन के तहत प्रवेश दिया जाएगा। दर्शनार्थियों को 48 घंटे पहले कोरोना जांच भी करानी होगी।
विज्ञापन
निवाड़ी: ओरछा के राम राजा दरबार में हर दिन सिर्फ 1000 श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन, रजिस्ट्रेशन के बाद ही मिलेगा प्रवेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निवाड़ी जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ओरछा के प्रसिद्ध राम राजा मंदिर परिसर में सीमित संख्या में श्रद्धालुओं के प्रवेश का आदेश जारी किया है। 13 जनवरी 2022 से मंदिर में हर दिन केवल एक हजार श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। मंदिर में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम को 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। सुबह और शाम की दोनों पालियों में केवल 500-500 की संख्या में श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश मिलेगा। दर्शनार्थियों की तय संख्या के बाद मंदिर खुला रहेगा, लेकिन मंदिर में पुजारी और मंदिर समिति के सदस्यों के अलावा बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
दर्शनार्थियों को कराना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
ओरछा मंदिर में दर्शन करने आने वाले लोगों को अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा, बिना रजिस्ट्रेशन के मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। श्रद्धालु राम राज मंदिर के एप्लिकेशन या मंदिर की अधिकृत वेबसाइट के www.ramrajatemple.mp.gov.in माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
कोरोना जांच कराना भी अनिवार्य
राम राजा मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश से पूर्व 48 घंटे पहले कोविड-19 रेपिड टेस्ट या RTPCR टेस्ट कराना होगा। कोविड वैक्सीन के दोनों टीकों का वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना भी अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
कोरोना गाइडलाइन का पालन अनिवार्य
श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में कोरोना नियमों का पालन करना भी अनिवार्य होगा। मंदिर परिसर में मास्क, सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
विशेष दर्शन व्यवस्था प्रतिबंधित रहेगी
राम राजा मंदिर में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी रहने तक विशेष दर्शन व्यवस्था पर प्रतिबंध रहेगा। विशेष परिस्थितियों में मंदिर प्रबंधन और कलेक्टर की अनुमति के बाद ही विशेष दर्शन किए जा सकेंगे।
आगामी आदेश तक जारी रहेगा प्रतिबंध
कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए राम राजा मंदिर ओरछा में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत जिला प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है, जो कि 13 जनवरी 2022 से प्रशासन के आगामी तक जारी रहेगा।