फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Nisarg Cyclone and storm: Alert issued in Madhya Pradesh after knocking in Maharashtra, appeals to people to stay home

‘निसर्ग’ तूफान: महाराष्ट्र में दस्तक के बाद मध्यप्रदेश में अलर्ट जारी, लोगों से घर में रहने की अपील

Thu, 04 Jun 2020 12:08 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 04 Jun 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Nisarg Cyclone and storm: Alert issued in Madhya Pradesh after knocking in Maharashtra, appeals to people to stay home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

'निसर्ग' चक्रवाती तूफान की बुधवार को महाराष्ट्र में दस्तक के बाद मध्यप्रदेश की सरकार भी सतर्क हो गई है। तूफान को देखते हुए राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के इंदौर और उज्जैन संभागों के लिए आपत स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मौसम विभाग के एक अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि 'निसर्ग' गुरुवार सुबह सात बजे से 11 बजे के बीच महाराष्ट्र से खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर के रास्ते मध्यप्रदेश में प्रवेश कर सकता है। हालांकि, इसके आने से पहले ही राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इंदौर और उज्जैन संभाग में 'निसर्ग' का प्रभाव अगले दो-तीन दिन तक बना रह सकता है। इस दौरान तेज हवा और आंधी चलने के साथ गरज व चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है और कई स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है।

उन्होंने बताया कि 'निसर्ग' चक्रवात के प्रभाव से मध्यप्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र के कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हालांकि पूर्वानुमान के अनुसार, महाराष्ट्र के मुकाबले मध्यप्रदेश में चक्रवात की तीव्रता कम रहने की संभावना है।

मध्यप्रदेश के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि इंदौर और उज्जैन संभाग में अधिकारियों से कहा गया है कि वे ध्वनि विस्तारक यंत्रों और सोशल मीडिया के जरिए नागरिकों को चक्रवाती तूफान के खतरों से संबंधित जानकारी देकर सचेत करें। इसके अलावा गांवों में मुनादी कराएं। संभावित प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहा जाए।


बता दें कि मध्यप्रदेश के इन दोनों ही संभागों के कुछ केंद्रों में किसानों से गेहूं एवं चने की सरकारी खरीद अभी जारी है। ऐसे में खरीदे गए अनाज को सुरक्षित स्थानों पर भंडारण कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इस बीच तूफान 'निसर्ग' को लेकर इंदौर में हुई एक बैठक में जिलाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जिले में गुरुवार सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच चक्रवाती तूफान का असर दिख सकता है। जिलाधिकारी ने लोगों से घरों मं ही रहने की अपील की है। तूफान के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए इंदौर नगर निगम में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed