{"_id":"63be9e97b4d0f50a54785b0e","slug":"nilgai-problem-increased-in-mp-old-farmer-attacked-in-chhatarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मध्यप्रदेश में भी बढ़ी नीलगाय की समस्या, छतरपुर में वृद्ध किसान पर किया हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मध्यप्रदेश में भी बढ़ी नीलगाय की समस्या, छतरपुर में वृद्ध किसान पर किया हमला, हालत गंभीर
Wed, 11 Jan 2023 05:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 11 Jan 2023 05:03 PM IST
सार
नीलगाय के हमले की घटना छतरपुर के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम निवारी में हुई।हमले में 65 साल के किसान कंदु कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गए। वे घर से खेत जा रहे थे, तभी नीलगाय ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
छतरपुर में नीलगाय के हमले में घायल किसान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में भी अन्य राज्यों की तरह नीलगाय की समस्या बढ़ती जा रही है। ये फसलें तो नष्ट करती ही हैं, अब किसानों पर भी हमले करने लगी हैं। छतरपुर में नीलगाय ने एक वृद्ध किसान पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
नीलगाय के हमले की घटना छतरपुर के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम निवारी में हुई।हमले में 65 साल के किसान कंदु कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गए। वे घर से खेत जा रहे थे, तभी नीलगाय ने उन पर हमला कर दिया। नीलगाय ने उन्हें अपने सींगों से उठाकर पटक दिया और पैरों से रौंद कर भाग गई। कुशवाह काफी देर तक बेहोश पड़े रहे।
विज्ञापन
नीलगाय के हमले की सूचना मिलने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां ट्रॉमा सर्जिकल वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। कुशवाह के सिर, गर्दन, सीने, पेट, कमर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
