फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Nilgai problem increased in MP, old farmer attacked in Chhatarpur

MP News: मध्यप्रदेश में भी बढ़ी नीलगाय की समस्या, छतरपुर में वृद्ध किसान पर किया हमला, हालत गंभीर

Wed, 11 Jan 2023 05:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 11 Jan 2023 05:03 PM IST
सार

नीलगाय के हमले की घटना छतरपुर के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम निवारी में हुई।हमले में 65 साल के किसान कंदु कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गए। वे घर से खेत जा रहे थे, तभी नीलगाय ने उन पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Nilgai problem increased in MP, old farmer attacked in Chhatarpur
छतरपुर में नीलगाय के हमले में घायल किसान - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश में भी अन्य राज्यों की तरह नीलगाय की समस्या बढ़ती जा रही है। ये फसलें तो नष्ट करती ही हैं, अब किसानों पर भी हमले करने लगी हैं। छतरपुर में नीलगाय ने एक वृद्ध किसान पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

नीलगाय के हमले की घटना छतरपुर के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम निवारी में हुई।हमले में 65 साल के किसान कंदु कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गए। वे घर से खेत जा रहे थे, तभी नीलगाय ने उन पर हमला कर दिया। नीलगाय ने उन्हें अपने सींगों से उठाकर पटक दिया और पैरों से रौंद कर भाग गई। कुशवाह काफी देर तक बेहोश पड़े रहे। 
विज्ञापन

नीलगाय के हमले की सूचना मिलने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां ट्रॉमा सर्जिकल वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। कुशवाह के सिर, गर्दन, सीने, पेट, कमर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।उनकी हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed