{"_id":"6387514eabf07f5ba9504214","slug":"newborn-head-separated-from-torso-in-cesarean-delivery-at-satna-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सिजेरियन डिलीवरी में धड़ से अलग हुआ नवजात का सिर, गुपचुप तरीके से परिजनों को सौंपा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सिजेरियन डिलीवरी में धड़ से अलग हुआ नवजात का सिर, गुपचुप तरीके से परिजनों को सौंपा शव
Wed, 30 Nov 2022 06:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 30 Nov 2022 06:21 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सतना जिला अस्पताल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया, यहां सिजेरियन डिलीवरी में नवजात का सिर धर धड़ से अलग हो गया। ऐसे में गुपचुप तरीके से नवजात के शव को परिजनों को सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
धड़ से अलग हुआ नवजात का सिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतना जिला अस्पताल में मैहर डेल्हा गांव निवासी किरण चौधरी को प्रशव पीड़ा होने पर मैहर सिविल अस्पताल लाया गया था। हालात गंभीर होने पर किरण को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां 27 नवंबर को डॉक्टर नीलम सिंह ने ऑपरेशन किया। किरण के परिजनों को बच्चा मृत होना बताया गया। करीब ढाई घंटे बाद शव परिजनों को सौंपा गया। शव का सिर और धड़ अलग था।
विज्ञापन
बता दें कि स्वास्थ्य अमला गुपचुप तरीके से शव को कपड़े में बांधकर पीड़ित परिवार को सुपुर्द किया गया। परिजनों को सिर्फ नवजात का पैर ही दिखाया गया। अशिक्षित परिजन भी नहीं समझ पाए की नवजात की मौत कैसे हुई। हालांकि अब मामले का खुलासा हुआ। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन गोलमोल जबाब दे रहा है।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य अधिकारी की माने तो पूरे मामले की जांच शुरू है। सभी ऑपरेशन से संबंधित स्पॉट के बयान लिए जा रहे हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि नवजात की मौत कब और कैसे हुई। सिर धड़ से अलग होने की वजह क्या है, कोई लापरवाही थी या किसी डिजीज की वजह से ऐसा किया गया। परिजन भी खुलकर कुछ बताने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
क्या है सिजेरियन डिलीवरी...
शिशु का जन्म कराने के लिए होने वाले ऑपरेशन को सिजेरियन सेक्शन या सी-सेक्शन कहा जाता है। इसमें शिशु का जन्म योनि की बजाय पेट और गर्भाशय में चीरा लगाकर करवाया जाता है। जब नॉर्मल डिलीवरी की प्रक्रिया सही से आगे न बढ़ पा रही हो तो शिशु का जन्म करवाने का सबसे तेज तरीका आपातकालीन सिजेरियन ऑपरेशन है। मगर यदि जटिलताओं की वजह से नॉर्मल डिलीवरी की बजाय सी-सेक्शन ज्यादा सुरक्षित हो तो यह ऑपरेशन योजनाबद्ध या ऐच्छिक भी हो सकता है। महिलाओं में होने वाला यह सबसे आम और बड़ा ऑपरेशन है।
