इंदौर में ठगी का नया तरीका, वीडियो कॉल कर दिखाई बैंक की लोकेशन और खाते से उड़ाए 1.34 लाख रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:55 AM IST
सार
इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें वीडियो कॉल के जरिये ठगी की गई। आरोपियों ने बाकायदा वीडियो कॉल कर बैंक की लोकेशन दिखाई ताकि किसी तरह का शक न हो। जब व्यक्ति भरोसे में आ गया तो उसके खाते से एक लाख 34 हजार रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन
फैक्टरी संचालक राकेश जिनके साथ हुई ठगी।
- फोटो : सोशल मीडिया
