फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   New SP in Action Mode: Surprise Inspections of Police Stations at Night Immediately After Taking Charge

नए एसपी देहात का एक्शन मोड: पदभार संभालते ही रात में थानों का औचक निरीक्षण, भोपाल ग्रामीण में सख्ती के संकेत

Tue, 05 May 2026 06:56 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 06:56 PM IST
सार

भोपाल ग्रामीण के नए एसपी पंकज कुमार पांडेय ने पदभार संभालते ही कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और रात में बैरसिया व ईंटखेड़ी थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अपराध नियंत्रण, फरियादियों की सुनवाई और महिला-साइबर मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
New SP in Action Mode: Surprise Inspections of Police Stations at Night Immediately After Taking Charge
भोपाल ग्रामीण के नए एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल ग्रामीण के नवागत पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के संकेत दिए।

विज्ञापन

पदभार ग्रहण के बाद एसपी पांडेय ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया और विभिन्न थाना क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, साथ ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस का प्राथमिक दायित्व नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाना है। इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: एमपी में बनेगा‘राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड’, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटियां

दोपहर में कामकाज संभालने के बाद देर शाम ही एसपी पांडेय औचक निरीक्षण के लिए निकल पड़े। उन्होंने बैरसिया और ईंटखेड़ी थानों का दौरा किया, जहां रिकॉर्ड का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारियों, विवेचकों और पुलिसकर्मियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यों की जानकारी ली गई। साथ ही थाना क्षेत्रों में अपराधों के पैटर्न की समीक्षा की गई। एसपी ने निर्देश दिए कि थानों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनकर उनका त्वरित और प्रभावी समाधान किया जाए।

महिलाओं से जुड़े अपराधों और साइबर अपराधों की विशेष समीक्षा करते हुए उन्होंने इन मामलों में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बैरसिया और ईंटखेड़ी के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed