फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   New flight from 31: Air service will start from Indore to Surat, Jodhpur and Prayagraj

31 से नई फ्लाइट: इंदौर से सूरत, जोधपुर और प्रयागराज के लिए शुरू होगी विमान सेवा

Sat, 30 Oct 2021 01:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 30 Oct 2021 01:48 PM IST
सार

इंदौर से 31 अक्टूबर को जोधपुर, प्रयागराज और सूरत के लिए फ्लाइट शुरू होगी। इंडिगो एयरलाइंस ये फ्लाइट शुरू कर रहा है।

विज्ञापन
New flight from 31: Air service will start from Indore to Surat, Jodhpur and Prayagraj
इंडिगो एयरलाइंस - फोटो : twitter.com/IndiGo6E

विस्तार

अब इंदौर से जोधपुर, प्रयागराज और सूरत जाना आसान हो सकेगा। 31 अक्टूबर से इन तीनों शहरों के लिए फ्लाइट शुरू होगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्चुअल प्रोग्राम में उड़ानों का शुभारंभ करेंगे। इंडिगो एयरलाइंस ये फ्लाइट शुरू कर रहा है।
विज्ञापन


तीनों शहरों के लिए फ्लाइट शुरू होने के बाद इन शहरों में जाने वालों को फायदा होगा और सफर आसान हो सकेगा। एयरपोर्ट प्रबंधन इसकी तैयारियों में जुट गया है। इनका शैड्यूल तैयार किया जा रहा है। बुकिंग भी शुरू हो गई है। मप्र के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि इन तीनों स्थानों के लिए फ्लाइट शुरू होने पर यात्रियों को फायदा होगा। मंत्री सिलावट ने इंदौर से दुबई की उड़ान संख्या बढ़ाने का अनुरोध भी सिंधिया से किया है।
विज्ञापन


यह रहेगा फ्लाइट का समय
फ्लाइट शैड्यूल की बात करें तो इंदौर से प्रयागराज वाली फ्लाइट दोपहर 12:10 बजे प्रयागराज से चलेगी और दोपहर 2:15 बजे इंदौर पहुंचेगी। इंदौर से दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी और 4:35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इंदौर से जोधपुर जाने वाली फ्लाइट दोपहर 3:05 बजे इंदौर से चलकर शाम 4:30 बजे जोधपुर जाएगी। जोधपुर से शाम 5 बजे रवाना होगी और शाम 6:40 बजे इंदौर पहुंचेगी। इंदौर से सूरत की फ्लाइट शाम 7 बजे इंदौर से रवाना होगी और 8:25 बजे सूरत पहुंचेगी। रात 8:55 बजे सूरत से चलेगा और रात 10 बजे इंदौर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed