फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   new disclosure in trainee sub inspector's death of vyapam scam

व्यापमंः ट्रेनी सब इंस्पेक्टर की मौत के मामले में नया खुलासा

Wed, 08 Jul 2015 05:18 PM IST
Updated Wed, 08 Jul 2015 05:18 PM IST
विज्ञापन
new disclosure in trainee sub inspector's death of vyapam scam

व्यापमं मामले में तालाब में कूदकर आत्महत्या करने वाली ट्रेनी सब इंस्पेक्टर अनामिका सिकरवार के मामले में नया मोड़ आ गया है। अनामिका की तालाब में कूदकर जान देने की बात पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अनामिका एक राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थी और वो अच्छी तैराक भी थी, ऐसे में उसके तालाब में डूबकर आत्महत्या करने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने अनामिका के पति रवि और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर अनामिका पर आत्महत्या करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है।

पांच जुलाई को तालाब में तैरता मिला था शव

new disclosure in trainee sub inspector's death of vyapam scam

अंग्रेजी अखबार मेल टूडे की खबर के अनुसार अनामिका सिरकार की बहन रंजना कुशवाहा ने उसकी मौत के मामले में पुलिस और सरकार की थ्योरी पर उंगली खड़ी कर दी है। रंजना ने कहा कि मेरी दीदी आत्महत्या नहीं कर सकती। वो एक राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल खिलाड़ी थी और इसी के बल पर वह पुलिस में भर्ती हुई ‌थी। वो अच्छी तैराक भी थी फिर वो तालाब में कैसे डूब सकती हैं।

साल 2014 बैच की ट्रेनी सब इंस्पेक्टर की मौत को पुलिस ने आत्हत्या बताते हुए कहा था कि पारिवारिक तनाव के कारण उसने तालाब में जान कूदकर जान दे दी। वहीं, उसकी मौत के बाद आरोप लगाए जा रहे थे कि व्यापमं मामले में एसआईटी ने उनसे पूछताछ की थी।

इसी कड़ी में अन्य लोगों की तरह उसे भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। लेकिन पुलिस ने इस बात से पूरी तरह इंकार किया है कि उसकी मौत का व्यापमं मामले से कोई लेना देना है।

जिस एकेडमी में वो पुलिस की ट्रेनिंग ले रही थी उसने भी अपने बयान में कहा है कि अनामिका मानसिक तनाव में चल रही थी जिसके चलते उसे यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।

पति ने कहा नहीं थी शादी में कोई दिक्‍कत

new disclosure in trainee sub inspector's death of vyapam scam

जिसके बाद राज्य पुलिस ने भी तुरंत बयान जारी करते हुए कहा कि अनामिका की मौत का मामला दहेज के चलते आत्महत्या करने का है। लेकिन पुलिस की इस थ्योरी को उसके ससुराल वालों ने झुठला दिया है।

उसके पति रवि शंकर शिकरवार ने कहा कि उनका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा चल रहा था, उसने पांच जुलाई को सुबह दो बजे भी उससे बात की ‌थी। रवि ने बताया कि उन्होंने कभी उससे या उसके परिवार वालों से दहेज की मांग नहीं की।

अगर वो इसके चलते तनाव में होती तो अपने परिवारवालों से जिक्र तो करती। उसके पिता पुलिस में अधिकारी थी और बीते 20 जून को हमारी शादी की पहली वर्षगांठ में शामिल होने के लि वो झांसी से चलकर यहां आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed