{"_id":"6312faaf823ee2796b7ef9d1","slug":"new-disclosure-in-mohkhed-mau-murder-case-young-man-hanged-himself-after-killing-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News Chhindwara: मोहखेड़ में हुए दंपती मौत मामले में नया खुलासा, पत्नी की हत्या कर युवक ने लगाई थी फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News Chhindwara: मोहखेड़ में हुए दंपती मौत मामले में नया खुलासा, पत्नी की हत्या कर युवक ने लगाई थी फांसी
Sat, 03 Sep 2022 01:01 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:01 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ में दंपती की मौत मामले में नया मोड़ आया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, पति ने पहले पत्नी की हत्या की और बाद में खुद फांसी लगाकर जान दे दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ एरिया के मऊ में दंपती की मौत के मामले में शुक्रवार को उस वक्त नया मोढ़ आ गया, जब दंपती का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान पति की मौत की वजह तो फांसी बताई गई, लेकिन पत्नी की मौत की वजह सिर पर गहरी चोट बताया जा रहा है, जिसके बाद मामले को हत्या का करार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
मामले में प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच शुरू हो गई है। जानकारी में एसडीओपी एसपी सिंह ने बताया, मोहखेड़ के ग्राम मऊ निवासी 43 साल के राजू पिता सीताराम दहेजवार खेती-किसानी करता है। वो पिछले कई दिनों से पेट दर्द की बीमारी से परेशान था। साल 2001 में विवाह करने वाला राजू गुरुवार के दिन अपनी पत्नी 38 साल की संगीता दहेजवार के साथ खेत निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
जब खोजबीन हुई तो पता चला कि दंपती घर में मृत पड़े हुए हैं, जिसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर शुक्रवार के दिन पोस्टमार्टम कराया था। प्रारंभिक पीएम रिपोर्ट के अनुसार, संगीता के सिर पर गहरी चोट है, जिसके कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
