फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neighbor tried to rape a two and a half year old girl in Ratlam

Ratlam: ढाई साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाते हुए आई मां तो अस्त-व्यस्त छोड़कर भागा

Fri, 29 Dec 2023 11:04 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 29 Dec 2023 11:04 AM IST
सार

रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के अलावा एससी, एसटी एक्ट में भी केस दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन
Neighbor tried to rape a two and a half year old girl in Ratlam
सैलाना पुलिस थाना। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र में एक ढाई साल की बच्ची के दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची जब घर के पास नहीं दिखी तो उसकी मां उसे खोजने लगी। इस दौरान आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


सैलाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में ढाई साल की बच्ची को राहुल खिला रहा था। इस बीच राहुल बच्ची को उसकी मां की नजरों से बचाते हुए लेकर निकल गया। कुछ देर बाद बच्ची और राहुल नहीं दिखे तो मां बच्ची को ढूंढने निकल गई। पास ही में स्थित दुकान के बेसमेंट में बालिका अस्त-व्यस्त कपड़ों में मिली और पास में ही राहुल छिपा बैठा था। बच्ची की मां ने जब राहुल को पकड़ने का प्रयास किया तो राहुल उन्हें धक्का देकर भाग निकला। 
विज्ञापन


बच्ची के माता-पिता ने सैलाना थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। दो घंटे के बाद ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी राहुल को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त मामला दो दिन पुराना है, लेकिन सामने अब आया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर केस दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया था, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। सैलाना थाना टीआई अय्यूब खान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के अलावा एससी, एसटी एक्ट में भी केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed