फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch POCSO Act court sentenced six for kidnapping and raping a minor.

Neemuch: नाबालिग का अपहरण, दुष्कर्म और शादी कराने वालों पर कोर्ट सख्त, दो को उम्रकैद, चार को 20 साल की सजा

Sun, 24 Dec 2023 09:29 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 24 Dec 2023 09:29 AM IST
सार

15 वर्षीय बालिका का अपहरण करके शादी के लिए बेचने और दुष्कर्म करने वाले छह को कोर्ट ने ठहराया दोषी। दो को आजीवन कारावास और चार को दिया 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास।

विज्ञापन
Neemuch POCSO Act court sentenced six for kidnapping and raping a minor.
अपहरण और दुष्कर्म के दोषियों को सजा। - फोटो : file photo

विस्तार

नीमच पॉक्सो एक्ट न्यायालय ने 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने और शादी के लिए बेचने के मामले में दो को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और चार को 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


सुशांत हुद्दार, सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) जिला नीमच ने 15 वर्षीय नाबालिक का अपहरण करके उसकी शादी करने के लिए बेचने वालों तथा बलात्कार करने वाले 06 लोगों को दोषी ठहराते हुए दंडित किया है।
विज्ञापन

 
नीमच विशेष लोक अभियोजक जगदीश चौहान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की माता ने थाना बघाना पर रिपोर्ट लिखाई थी कि 07.05.2021 की दोपहर 01 बजे उसकी 15 वर्षीय लड़की पड़ोसी की स्कूटी लेकर गैस की टंकी लेने के लिए गई थी। उसके बाद वो वापस नहीं आई। उसने पीड़िा की काफी तलाश की किंतु उसका कुछ पता नहीं चला। इस लिए उसने पीड़िता की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस बघाना ने विवेचना के दौरान दिनांक 12.06.2021 को सूरत (गुजरात) से आरोपी दशरथ के कब्जे से दस्तयाब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख रुपये में बेचा गया
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी रजिया पठान एवं आरोपी राजेन्द्र उर्फ राजा बना दोनों पीड़िता को बहला-फुसला कर अपने रिश्तेदार तेजसिंह सोलंकी के घर ग्राम भागल लेकर गए। वहां तेजसिंह की पत्नी संतोषकुंवर और तेजसिंह की बहन कैलाशकुंवर सभी ने मिलकर आरोपी दशरथ को बुलाकर उसे एक रुपये में बेच दिया। शिवपुर ले जाकर आरोपी दशरथ सिंह के साथ शादी करवा दी उसके साथ बलात्कार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed