फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch News: clerk of market attacked traders with sword in agricultural produce market

Neemuch News: कृषि उपज मंडी में व्यापारियों के हम्माल पर मंडी के हम्माल ने किया तलवार से हमला, विवाद बढ़ा

Sat, 18 May 2024 02:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 18 May 2024 02:34 PM IST
सार

मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष राकेश भारद्वाज ने बताया कि यहां स्थिति बिगड़ती जा रही है। व्यापारियों के हम्माल के साथ मारपीट कर तलवार से हमला किया गया। यह गलत है, इससे अन्य हम्मालों के साथ व्यापारियों में भी भय का माहौल है।  सोमवार से हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन
Neemuch News: clerk of market attacked traders with sword in agricultural produce market
सोमवार से मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नीमच कृषि उपज मंडी में शुक्रवार शाम नीलामी से पहले उपज की बोरिया खोलने को लेकर मंडी व्यापारी के हम्माल और  मंडी के अन्य हम्मालों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक हम्माल तलवार लहराते हुए आया और व्यापारी के हम्माल के ऊपर हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने देर रात मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर जांच में लिया है। इधर, मंडी व्यापारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है।  

विज्ञापन


यह है मामला
दरअसल, शुक्रवार शाम को मंडी में अंतिम नीलामी का काम चल रहा था। इस दौरान व्यापारियों के हम्माल राहुल पिता रामकरण कैथवास (31) निवासी खेड़ापति बालाजी मार्ग बघाना व्यापारियों के प्रतिनिधि के रूप में लहसुन की बोरीयां खोल रहा था। ताकि, व्यापारी उपज को देखकर क्वालिटी के हिसाब से बोली लगा सके। इस दौरान वहां खड़े मंडी के दूसरे हम्मालों ने राहुल से कहा कि बोरी क्यों खोल रहा है, यह हमारी है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मंडी इंस्पेक्टर समीर दास समेत अन्य मौके पर पहुंचे। शाम साढ़े 6 बजे पीली टी-शर्ट पहने एक हम्माल हाथ में तलवार लहराते हुए आया और राहुल पर साथियों के साथ हमला कर दिया। पीठ पर तलवार लगने से राहुल की टी-शर्ट फट गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर बघाना और नीमच पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मंडी व्यापारी संघ कार्यालय पर भी व्यापारियों की भीड़ लग गई। मंडी सचिव उमेश शर्मा भी पुलिस थाना कैंट पहुंचे। पुलिस ने फरियादी राहुल पिता रामकरण कैथवास निवासी खेड़ापति मार्ग बघाना की रिपोर्ट पर आरोपी सलीम पठान पिता अकबर पठान, सोहेल खान उर्फ सप्पु पिता जावेद खान, नादिर खान पिता सलीम खान और आजम पठान उर्फ मटल्लू पिता अकरम पठान सभी निवासी नाका नंबर-4 बघाना के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया। 

सोमवार से मंडी अनिश्चित काल के लिए बंद रहेगी
मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष राकेश भारद्वाज ने बताया कि यहां स्थिति बिगड़ती जा रही है। व्यापारियों के हम्माल के साथ मारपीट कर तलवार से हमला किया गया। यह गलत है, इससे अन्य हम्मालों के साथ व्यापारियों में भी भय का माहौल है। हमने मंडी प्रशासन को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को मंडी में नीलामी का काम होगा। इसके बाद सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।


कृषि उपज मंडी के सचिव उमेश बसेडिया शर्मा का कहना है कि मंडी में इस प्रकार की घटना होना गलत है। विवाद की सूचना पर मंडी इंस्पेक्टर सहित अन्य मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान घटना हुई। मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed