{"_id":"628313870f80785ebb3877e9","slug":"neemuch-controversy-uproar-over-installation-of-hanumanji-s-idol-near-dargah-miscreants-threw-stones-section-144-imposed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Neemuch Violence : दरगाह के पास हनुमानजी की मूर्ति लगाने पर बवाल, उपद्रवियों ने पत्थर फेंके, धारा 144 लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch Violence : दरगाह के पास हनुमानजी की मूर्ति लगाने पर बवाल, उपद्रवियों ने पत्थर फेंके, धारा 144 लागू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 17 May 2022 12:25 PM IST
सार
नीमच जिले के पुरानी कचहरी क्षेत्र में दरगाह के पास हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करने की बात पर दो समुदायों में विवाद हो गया। उपद्रवियों ने पथराव कर और वाहन में आग लगाकर माहौल खराब करने की कोशिश की। फिलहाल जिला प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लागू की है।
विज्ञापन
1 of 4
नीमच में दो समुदाय भिड़े।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खरगोन और सेंधवा के बाद अन्य शहरों से भी सांप्रदायिक झड़पों की घटनाएं सामने आ रही हैं। मध्य प्रदेश के नीमच में दरगाह के पास हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करने की बात पर सोमवार देर रात दो समुदायों में विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
मामला जिले के पुरानी कचहरी क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान उपद्रवियों ने पथराव कर एक बाइक में आग लगा दी और महौल बिगाड़ने की कोशिश। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने दुकानें बंद कराई और आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात पर काबू पाने की कोशिश की, पुलिस को लाठियां भी भाजनी पड़ी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। जिला प्रशासन ने नीमच सिटी इलाके में धारा 144 लगा दी है। पथराव में नीमच टीआई के घायल होने की खबर है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है।
2 of 4
नीमच में पुलिस वाहन हर क्षेत्र में घूमकर नजर रख रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
क्या है मामला
जिले के पुरानी कचहरी इलाके में करीब पांच हजार फीट की सरकारी जमीन पर एक दरगाह है। सोमवार शाम करीब 5 बजे दरगाह के पास ही कुछ लोगों ने हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करने की कोशिश की। इस दौरान दरगाह में मौजूद लोगों ने आपत्ति दर्ज की। इस बात को लेकर दोनों समुदायों के लोगों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। रात करीब 8 बजे के बाद विवाद बढ़ गया। बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए। कुछ समय बाद उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया।
3 of 4
वह दरगाह जिसके पास हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की गई।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी
विवाद की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देने के लिए कंट्रोल रूम बुलाया था। इस बीच कुछ लोगों ने मौके पर पत्थरबाजी शुरू माहौल खराब करने की कोशिश की। जानकारी मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दरगाह के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
- फोटो : अमर उजाला
आंसू गैस के गोले छोड़े गए
एसपी सूरज वर्मा ने बताया कि सूचना पर दल-बल के साथ पुलिस पहुंची, स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भी भाजी गईं। पुलिस ने दुकानें बंद करा दीं। सभी दुकानदारों को घर भेज दिया। यहां अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात बने हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। ऐहतियात के तौर पर क्षेत्र में 5 थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, रिजर्व पुलिस फोर्स भी लगाया गया है। वज्र वाहन भी तैनात किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से नजर रख रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।