फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ndore news: The accused's mobile spewed the secret, trapping girls in the trap of love and used to withdraw money from the accounts, has also gone to jail

Indore news: आरोपी के मोबाइल ने उगले राज, लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर खातों से निकालता था रुपये, जेल भी जा चुका है

Mon, 16 May 2022 12:18 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 16 May 2022 12:18 PM IST
सार

इंदौर में हुए अग्निकांड के आरोपी संजय उर्फ शुभम दीक्षित के मोबाइल से पुलिस को कई जानकारियां मिली है। आरोपी दिल्ली की युवती से धोखाधड़ी के जुर्म में जेल जा चुका है। वह लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर उनके खातों से रुपये निकालता था। 

विज्ञापन
ndore news: The accused's mobile spewed the secret, trapping girls in the trap of love and used to withdraw money from the accounts, has also gone to jail
पुलिस से बचने के दौरान आरोपी घायल हो गया था, जिसका उपचार करवाया गया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वर्णबाग कॉलोनी की मल्टी में हुए अग्निकांड के आरोपी संजय उर्फ शुभम दीक्षित के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। आरोपी के मोबाइल से पुलिस को सुराग मिला है कि घटना के बाद उसने अपने मुंबई निवासी दोस्त को मैसेज किया था। इसमें लिखा था कि मुझसे कांड हो गया है। पुलिस मेरे पीछे पड़ जाएगी। मैं अब वापस जेल नहीं  चाहता, मुंबई आ रहा हूं। 
विज्ञापन


आरोपी के मोबाइल से मिले इस सुराग को पुलिस अहम सबूत मानकर चल रही है। आरोपी फिलहाल 18 मई तक पुलिस रिमांड पर है। इस दौरान पुलिस उससे घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। आरोपी के बारे में अन्य बातों का भी पता लगाया जा रहा है। आरोपी के मोबाइल की जांच में पुलिस को पता चला है कि वह पहले युवतियों को अपने प्यार के जाल में फंसाता था, फिर उनके मोबाइल से पर्सनल डिटेल निकालकर बैंक खातों से रुपये निकाल लेता था। वह गूगल पर पुलिस से बचने के तरीके भी ढूंढता था। मोबाइल से वॉइस रिकॉर्डिंग और बहुत सी लड़कियों के फोटो मिले हैं। शुभम की दिल्ली और महाराष्ट्र में भी महिला मित्र होने की जानकारी मिली है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। वह दिल्ली की युवती से ठगी के मामले में जेल जा चुका है। इसी तरह यह बात भी पता चली है कि घटना वाले दिन दोपहर को आरोपी को जब ये पता चला कि सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने आग लगाने वाले युवक की पहचान कर ली है। तो उसने अपने मुंबई वाले दोस्त को एक मैसेज किया था। इसमें दोस्त को गाली देते हुए  लिखा था कि मुझसे कांड हो गया है। पुलिस अब मेरे पीछे पड़ जाएगी। मैं वापस जेल नहीं जाना चाहता। मुंबई आ रहा हूं। 
विज्ञापन


सात लोगों की हुई थी मौत
बता दें कि 6 मई को विजय नगर क्षेत्र स्थित स्वर्णबाग कॉलोनी की मल्टी में आग लग गई थी। इसमें सात लोगों की मौत हुई थी। कुछ जिंदा जल गए थे तो कुछ की दम घुटने से मौत हुई थी। कई लोग घायल हुए थे। घटना के अगले दिन ही पुलिस को पता चला था कि आग लगाई गई है।  24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आऱोपी संजय उर्फ शुभम को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी मूलतः झांसी का रहने वाला है। उसके माता-पिता ने भी घटना के बाद से कहा था कि वे बेटे का मुंह नहीं देखना चाहते। उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। पुलिस इस केस में ठोस सबूत जुटा रही है ताकि चालान जल्द पेश करे और मजबूत केस तैयार हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed