फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Navratri 2023: Maa Birasani is seated in Pali, devotees come from far and wide to visit Shaktipeeth

Navratri 2023: पाली में विराजी हैं मां बिरासनी, दूर-दूर से शक्तिपीठ के दर्शन करने आते हैं भक्त

Wed, 22 Mar 2023 07:38 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 22 Mar 2023 07:38 AM IST
सार


मां बिरासिनी देवी के मंदिर के आसपास नवरात्र में मेला लगता है। जो इस मंदिर की मुख्य आकर्षण का केंद्र माना जाता है। वहीं, उमरिया जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी चाहे वह एसपी हो या कलेक्टर सभी यहां जरूर मत्था टेकने आते हैं।

विज्ञापन
Navratri 2023: Maa Birasani is seated in Pali, devotees come from far and wide to visit Shaktipeeth
मां बिरासनी देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में स्थित मां बिरासनी शक्ति पीठ में आज (बुधवार) से नौ दिनों तक नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।  मंदिर में साज सज्जा सहित घृत तेल और जावरा कलश स्थापित करने की तैयारी पूरी हो चुकी हैं।  मां बिरासिनी मंदिर शक्तिपीठ में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां हजारों की संख्या में जवारे चढ़ाए जाते हैं। चैत्र नवरात्रि में जवानों का खास महत्व होता है, जिसके लिए लोग अपनी मान्यताओं को लेकर यहां जवारे चढ़ाते हैं और मां से मनचाहा वर पाते हैं।
विज्ञापन


शक्तिपीठ मां बिरासिनी देवी मंदिरउमरिया जिले के पाली के बिरसिंहपुर क्षेत्र में स्थित है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं और मां का दर्शन करते हैं। मान्यता है कि नहीं जो यहां आता है वह खाली कभी नहीं जाता है। मां उनकी मनोकामना जरूर पूरी करती हैं, ऐसा लोगों का मानना है। इसीलिए खासतौर पर नवरात्रि के समय पर यहां भीड़ हमेशा आपको देखने के लिए मिलेगी।
विज्ञापन


नवरात्रि में लगता है मेला
मां बिरासिनी देवी के मंदिर के आसपास नवरात्र में मेला लगता है। जो इस मंदिर की मुख्य आकर्षण का केंद्र माना जाता है। वहीं, उमरिया जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी चाहे वह एसपी हो या कलेक्टर सभी यहां जरूर मत्था टेकने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ रूपों में होते हैं दर्शन
मां बिरासिनी मंदिर की एक खास यह भी है कि यहां मां नौ अलग-अलग रूपों में अपने भक्तों को दर्शन देती हैं। यहां दूरदराज से लोग मां के दर्शन करने पहुंचते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed