फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Navjot Singh Sidhu said 2014 Modi laher is now become qeher for common people

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा- मोदी लहर आम आदमी के लिए कहर, जहर बन गई है

Fri, 23 Nov 2018 11:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 23 Nov 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu said 2014 Modi laher is now become qeher for common people
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : ANI
पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मोदी लहर को आम आदमी के लिए कहर बताया है। भोपाल में सिद्धू ने कहा- '2014 की मोदी लहर अब आम आदमी के लिए कहर बन गई है। जहर बन गई है। मोदी साहब सिर्फ पूंजीपतियों की कठपुतली बन के रह गए हैं।'
विज्ञापन


भाजपा ने मध्यप्रदेश चुनाव प्रचार के दौरान सिद्धू का पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष को गले लगाने पर आलोचना की थी। करतारपुर कॉरिडोर पर सिद्धू ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'वो (गले मिलना) तो रंग ले आई, वो तो 15-16 करोड़ लोगों के लिए अमृत सिद्ध हुई। कम से कम वो राफेल डील तो नहीं थी।' 
विज्ञापन


बता दें कि सिद्धू इमरान खान के प्रधानमंत्री पर दे के तौर शपथ लेने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान गए थे उस समय उन्होंने पाकिस्तान के सेनाध्याक्ष जनरल कमर बाजवा को गले लगाया था। इसपर भारत में काफी विवाद हुआ था। वापस लौटने पर सिद्धू को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उसी दौरान उन्होंने भारत सरकार से करतारपुर कॉरिडोर खोलने के लिए पाकिस्तान से बातचीत करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 नवंबर को सिखों को सौगात देते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कैबिनेट ने ऐतिहासिक फैसले लेते हुए करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण और विकास की मंजूरी दे दी है। यह कॉरिडोर गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक बनाई जाएगी। करतारपुर परियोजना आधुनिक सुविधाओं और केंद्र सरकार की फंडिंग के साथ लागू की जाएगी।

केंद्र सरकार द्वारा फैसला किए जाने के बाद सिद्धू ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कहा था, 'मैं भारत सरकार को तहेदिल से इस कदम के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से अनुरोध करता हूं कि वे करतारपुर साहिब गलियारा खोलकर बाबा नानक के वैश्विक भाइचारे और शांति के संदेश को फैलाने के लिए के लिए पारस्परिक कदम उठाएं।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed