{"_id":"584e36214f1c1b696f649691","slug":"narmada-seva-yatra-started-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 'नमामि देवी नर्मदे’ सेवा यात्रा शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 'नमामि देवी नर्मदे’ सेवा यात्रा शुरू
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : shivraj twitter handle
नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के संकल्प के साथ 11 दिसंबर को ‘नमामि देवी नर्मदे’ सेवा यात्रा शुरू हो गई। यात्रा की शुरुआत अमरकंटक से हुई, जहां खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ गुजरात के सीएम विजय रुपाणी भी मौजूद थे। अमरकंटक नर्मदा नदी का उद्गम स्थल भी है।नर्मदा सेवा यात्रा के शुरू होने से पहले नर्मदा नदी को प्रतीकात्मक रूप से चुनरी ओढ़ाई गई और कलश यात्रा निकली गई।
विज्ञापन
नर्मदा सेवा यात्रा की शुरुआत अमरकंटक में नर्मदा नदी की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद नदी को खुद सीएम शिवराज ने चुनर चढ़ाई। इस दौरान उनके साथ कई साधू-संत भी मौजूद थे। चुनर चढ़ाने और पूजा के बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसकी अगुआई भी खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि यह यात्रा मां नर्मदा का कर्ज उतारने का प्रयास है।
विज्ञापन
ये यात्रा नर्मदा नदी के तट पर स्थित नगरों एवं कस्बों से होकर 16 जिलों से गुजरेगी।खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते शिरकत करेंगे। पूरे अभियान के दौरान हर रोज नर्मदा सेवा यात्रा के मार्ग में पौधारोपण होगा और इस दौरान नर्मदा में मिलने वाले नालों को नर्मदा से अलग किया जाएगा।
विज्ञापन
आज का दिन मेरे लिए सौभाग्य का दिन है। आज #NarmadaSevaYatra प्रारम्भ हुई है। यह यात्रा माँ नर्मदा का कर्ज़ उतारने का विनम्र प्रयास है। pic.twitter.com/NupQMQl6QI
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 11, 2016
