फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   "Narmada Kaushalya Rath" inaugurated by National President Harsh Chauhan

Khargone: देश का पहला "नर्मदा कौशल्य रथ" प्रशिक्षण को तैयार, हर्ष चौहान ने किया लोकार्पण

Sat, 31 Dec 2022 09:56 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अर्पित याग्निक Updated Sat, 31 Dec 2022 09:56 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुसार खरगोन जिले के गांव लेपा में "नर्मदा कौशल्य रथ" की शुरुआत की गई। अनुसूचित जाति आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्ष चौहान ने रथ का लोकार्पण किया।

विज्ञापन
"Narmada Kaushalya Rath" inaugurated by National President Harsh Chauhan
"नर्मदा कौशल्य रथ" - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन में बच्चों की स्किल डेवलपमेंट के लिए "नर्मदा कौशल्य रथ" की शुरुआत की गई। देश के पहले "नर्मदा कौशल्य रथ" का अनुसूचित जाति आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्ष चौहान ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि "नर्मदा कौशल्य रथ" आदिवासी और निर्धन बच्चों को गांव हुंचकर प्रशिक्षण देगा। इसको देशभर के सरकारी स्कूल में मॉडल के रूप में भी अपनाएंगे।

विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुसार खरगोन जिला मुख्यालय से 70 किमी दूर कसरावद तहसील के गांव लेपा में निमाड़ अभ्युदय संस्था ने "नर्मदा कौशल्य रथ" की पहल की है। शाला त्यागी और वनवासी बच्चों को नई शिक्षा नीति से जोड़ने के लिए व्यावसाय प्रशिक्षण गांव-गांव देने के लिए चलित व्यावसायिक प्रशिक्षण रथ शुरू किया गया है। इस चलित वाहन का नाम "नर्मदा कौशल्य रथ" रखा गया है। 
विज्ञापन


रथ में स्किल डेवलपमेंट के सभी उपकरण
ये देश का पहला ऐसा चलित वाहन है, जिसके माध्यम से वनवासी क्षेत्र के बच्चे फेब्रिकेशन, प्लंबिंग, कारपेंटिंग, संगणक, इलेक्ट्रिकल वायरिंग, जैविक खेती, गौशाला व्यवस्थापन का प्रशिक्षण लेंगे। कौशल्य रथ में स्किल डेवलपमेंट के सभी उपकरण हैं। शनिवार को अनुसूचित जाति आयोग दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्ष चौहान और मप्र शासन उप सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम ने कौशल्य रथ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर निमाड़ अभ्युदय संस्था सचिव भारती ठाकुर और खरगोन डीएम कुमार पुरुषोत्तम भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed