'मेरे बेटे ने 11 साल की मासूम से बलात्कार किया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में खंडवा जिले के नर्मदानगर क्षेत्र में एक पिता अपने बेटे को लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया। और इससे पहले कि पुलिस कुछ पूछती या समझ पाती पिता ने अपने ही बेटे को पुलिस के हवाले कर दिया।
पिता ने पुलिस को बताया कि मेरा बेटा अपराधी है और इसने एक लड़की का बलात्कार किया है। और तो और लड़की नाबालिग है और उसकी उम्र सिर्फ 11 साल है।
पिता ने कहा कि मेरे बेटे की उम्र 22 साल है और इसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाए क्योंकि इसने गलत काम किया है। पिता ने पुलिस को बताया कि उसका लड़का ग्राम उदयापुर में रहने वाली 11 वर्ष की लड़की को जबर्दस्ती ले आया है।
पिता ने किया घर में नहीं घुसने दिया
जानकारी के अनुसार देवलापुर के ग्राम गिरोट में रहने वाला ओमप्रकाश प्रजापति बेटे मनीष (22) और नाबालिग लड़की को लेकर पुलिस चौकी पहुंचा।
उसने बताया कि मनीष 13 फरवरी को घर से स्कूल जाने के लिए निकली लड़की को नर्मदानगर फाटे से अपने साथ जबर्दस्ती ओंकारेश्वर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
बाद में उसे अपने साथ गांव गिरोट ले आया। यहां उसने पिता के डर से लड़की को एक परिचित के खेत में बने टप्पर पर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन रहने के बाद जब आरोपी लड़की को लेकर घर पहुंचा तो उसके पिता ने उसका गुनाह देखते हुए घर में घुसाने से इनकार कर दिया।
दोनों को साथ लेकर वह पुनासा पुलिस चौकी जा पहुंचा। पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की ने मनीष पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
