{"_id":"6021fdd28ebc3e4b3e0256fd","slug":"munawar-faruqui-is-out-but-four-comedian-who-are-arrested-in-the-same-case-are-still-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को मिली जमानत, इसी मामले में गिरफ्तार चार और लोग अभी भी जेल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को मिली जमानत, इसी मामले में गिरफ्तार चार और लोग अभी भी जेल में
Tue, 09 Feb 2021 08:46 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 09 Feb 2021 08:46 AM IST
विज्ञापन
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के जमानत मिल चुकी है और वो जेल से रिहा हो गए हैं लेकिन उनके साथ जिन चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, वो आज भी इंदौर की जेल में बंद हैं। इन चारों में दो भाई भी हैं, जिनमें एक एमबीए का छात्र है, जिसने हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडी की शुरुआत की थी और दूसरा उसका नाबालिग भाई है।
विज्ञापन
हालांकि कुछ पुलिसवालों ने मीडियाकर्मियों के सामने उस नाबालिग बच्चे का नाम भी लिया है, जो कानून के विरूद्ध है। जब इन दोनों भाईयों के परिवार वालों से बातचीत की, तब नाबालिग भाई के बारे में पता चला। ये नाबालिग स्कूल में पढ़ता है और एक हफ्ते नाबालिग रिमांड पर रहा।
विज्ञापन
परिवार ने बताया कि उनका बड़ा बेटा मुनव्वर फारूकी के कार्यक्रम में गया था ताकि अपने सपने को साकार कर सके। परिवार ने बताया कि बड़े बेटे को इसलिए गिरफ्तार किया गया कि वो फारूकी के शो में शामिल हुआ था लेकिन अपने बड़े भाई को संकट में देख छोटा भाई उसके पास भागा और पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
छोटे भाई को नाबालिग कोर्ट से जमानत मिल गई है लेकिन उसका बड़ा भाई एक जनवरी से जेल में बंद है। इन दोनों भाईयों का परिवार दुखी है और उन्होंने बाहरी लोगों से दूरी बना ली है। जब से ये घटना हुई है, वो किसी से बात नहीं कर रहे हैं। इन दोनों भाईयों के एक अंकल ने कहा कि हम ये जानकर चौंक गए कि इन दोनों को हिंदू देवताओं का अपमान करने की वजह से गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि हमें इनकी बहुत चिंता है, हमें ये भी नहीं पता है कि उस कार्यक्रम में पूरी तरह से हुआ क्या था, हम सिर्फ औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए दो या तीन बार पुलिस स्टेशन गए हैं। परिवार वालों ने बताया कि उनके बड़े बेटे ने दो साल पहले ही स्टैंडअप कॉमेडी करना शुरू किया था। अंकल ने बताया कि उनका बड़ा बेटा काफी शांत और सुशील है। वो हमारे परिवार का सबसे अच्छा बच्चा है।
जैसे ही नाबालिग लड़का जेल से रिहा हुआ, परिवार वालों ने उसे इंदौर से दूर रिश्तेदारों के पास भेज दिया। उन्होंने बताया कि अब हम बड़े बेटे के रिहा होने का इंतजार कर रहे हैं, हमें उम्मीद है कि फारूकी के रिहा होने के बाद उसको भी जल्द जमानत मिल जाएगी। इस हफ्ते मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच उसकी जमानत याचिका की सुनवाई करेगी।
