फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MPPSC: In the examination of Ayurveda Medical Officer, whitener was found on the question paper, there is a po

MPPSC: आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर की परीक्षा में प्रश्न-पत्र पर व्हाइटनर लगा मिला, गड़बड़ी की आशंका

Tue, 27 Sep 2022 08:40 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 27 Sep 2022 08:40 AM IST
सार

मध्य प्रदेश आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर की परीक्षा में गड़बड़ी की उम्मीदवारों ने शिकायत की है। उम्मीदवारों के अनुसार प्रश्न पत्र में व्हाइटर लगा था। कई सेंटर पर सीसीटीवी भी नहीं थे।

विज्ञापन
MPPSC: In the examination of Ayurveda Medical Officer, whitener was found on the question paper, there is a po
एमपी पीएससी ने जारी किया नोटिफिकेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) की रविवार को आयोजित आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परीक्षा विवादों में घिर गई। परीक्षा के प्रश्न पत्र पर कुछ जगह व्हाइटनर लगा मिला है। इसको लेकर परीक्षार्थियों ने एमपी पीएससी को शिकायत की है। उन्होंने परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। इस मामले की सोमवार को शासन और पीएससी को उम्मीदवारों ने शिकायत की। 
विज्ञापन


एमपीपीएससी ने 692 पदों के लिए परीक्षा भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में ऑफलाइन आयोजित की थी। इस परीक्षा में 4 हजार से ज्यादा अभ्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों ने शिकायत में बताया है कि प्रश्न पत्र के चार सेट थे। इनमें एक सेट में पहले से व्हाइटनर लगा था। उन्होंने प्रश्न पत्र लिक होने की आशंका व्यक्त की गई है। 
विज्ञापन


भोपाल में महात्मा गांधी स्कूल और एमएलबी को सेंटर बनाया गया था। शिकायत में कई सेंटर पर सीसीटीवी नहीं लगे होने की भी शिकायत की गई है। इस मामले की शिकायत के बाद अब उम्मीदवार प्रश्न पत्र लीक होने की आशंका के चलते एफआईआर करने की भी तैयारी कर रहे है। बता दें प्रदेश में 2015 के बाद आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी की परीक्षा आयोजित हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed