फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Weather Update: Day and night temperature rises, chills decrease, mercury still at 3.2 degrees in Khajuraho and Pachmarhi

MP Weather Update: दिन और रात का पारा चढ़ा, कम हुई ठिठुरन, खजुराहो और पचमढ़ी में पारा अब भी 3.2 डिग्री पर

Wed, 22 Dec 2021 08:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 22 Dec 2021 08:10 PM IST
सार

पूरे प्रदेश में मंगलवार रात का तापमान बढ़ा है। आसमान साफ होने और धूप पड़ने से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में पचमढ़ी और खजुराहो सबसे ठंडे रहे, यहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
MP Weather Update: Day and night temperature rises, chills decrease, mercury still at 3.2 degrees in Khajuraho and Pachmarhi
एमपी मौसम अपडेट - फोटो : self

विस्तार

बीते दो-तीन दिनों से प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड से अब राहत मिलती दिख रही है। मंगलवार रात का तापमान पूरे प्रदेश में बढ़ा है। आसमान साफ होने और धूप पड़ने से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। नतीजतन दिन में लगने वाली ठंड कम महसूस हुई। प्रदेश में पचमढ़ी और खजुराहो सबसे ठंडे रहे, यहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि दो दिन पहले ही पचमढ़ी में पारा शून्य से नीचे चला गया था।  

विज्ञापन

प्रदेश के अधिकांश जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे ही बना हुआ है। सबसे कम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी और खजुराहो में 3.2, नौगांव और उमरिया में 3.3, मंडला में 3.5, ग्वालियर में 4.1, रीवा में 4.2, रायसेन में 4.6, खरगौन में 4.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं गुना में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान नोट किया गया। यहां दिन का तापमान 26.4 रहा। इंदौर में अधिकतम 25.2 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा। भोपाल का दिन का तापमान 24.7 और रात का तापमान 7.3 दर्ज किया गया।

विज्ञापन

आगे और बढ़ेगा तापमान यानी कम रहेगी ठंड

मौसम जानकारों के मुताबिक एक-दो दिन से तापमान बढ़ने लगेगा। 24 और 26 दिसंबर को दो नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचेंगे। इन सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। चार से पांच दिन बाद बादल भी मंडराएंगे, साथ ही प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी होने की भी संभावना बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। रीवा, उमरिया, मंडला, सिवनी, खजुराहो, नौगांव, खंडवा, खरगौन, ग्वालियर में शीतलहर का असर रहा। सिवनी में तीव्र शीतलदिन तथा नरसिंहपुर, धार, खंडवा में दिन सामान्य से ठंडा रहा। अगले 24 घंटों की बात करें तो सिवनी, रीवा, उमरिया, मंडला, बालाघाट, छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


चार-पांच दिन में हो सकती है बारिश

27 से 29 दिसंबर, 2021 के दौरान मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में तापमानों में बढ़ोतरी होगी साथ ही अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश में शीत लहर की स्थिति में कमी होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश में 24 घंटों के दौरान शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो उत्तरी पाकिस्तान एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित निचले क्षोभमंडल स्तरों पर बने एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके बाद दो पश्चिमी विक्षोभ (24 से पहला और 26 दिसंबर से दूसरा) के कारण उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की बहुत संभावना है। फलस्वरूप 27 से 29 दिसंबर, 2021 के दौरान मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है और इसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed