{"_id":"6209f96b28a1d772431f6688","slug":"mp-weather-update-after-two-days-there-will-be-relief-from-cold-5-degrees-in-khajuraho-and-naugaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Update: दो दिन बाद मिलेगी ठंड से राहत, खजुराहो और नौगांव में 5 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Update: दो दिन बाद मिलेगी ठंड से राहत, खजुराहो और नौगांव में 5 डिग्री
Mon, 14 Feb 2022 12:10 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:10 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में ज्यादातर जिलों में ठंड का असर कमजोर होने लगा है। खजुराहो में शीतलहर का प्रभाव रहा और प्रदेश में सबसे कम तापमान 5 डिग्री खजुराहो के साथ-साथ नौगांव में भी दर्ज हुआ।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति से राहत मिलती नजर आ रही है। प्रदेश में भोपाल एवं उज्जैन संभागों में न्यूनतम तापमान बढ़ रहे हैं। वहीं, शेष संभागों में भी बहुत बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिला। प्रदेश में सबसे कम तापमान खजुराहो और नौगांव में 5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार खजुराहो में अब भी शीतलहर का प्रभाव बना हुआ है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 और 17 फरवरी से प्रदेश के ज्यादातर संभागों में न्यूनतम तापमानों में क्रमिक बढ़ोतरी होगी। यानी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है। वहीं, पिछले 24 घंटे की बात करें तो रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, इंदौर और ग्वालियर संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम और शेष संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य बना रहा। रविवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अब भी कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से कम
दतिया (7.6), ग्वालियर (6.6), खंडवा (9.4), पचमढ़ी (6.0) रायसेन (8.5), शाजापुर (9.9), छिंदवाड़ा (9.4), दमोह (9.6), जबलपुर (9.7), मंडला (7.9), रीवा (6.6), सतना (9.0), सीधी (9.2), टीकमगढ़ (9.0) और उमरिया (7.4) में तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज हुआ है।