जब मुख्यमंत्री आवास में घुसा सीवर का पानी, मच गया हडकंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाली नालों और सीवर चोक होने की समस्या से आम शहरी तो अक्सर दो चार होते ही हैं लेकिन जब एक मुख्यमंत्री को इस समस्या का सामना करना पड़े तो क्या हो।
कुछ ऐसा ही हुआ सोमवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सरकारी आवास में। जहां सीवर चोक होने के कारण भोपाल नगर निगम के इमरजेंसी कंट्रोल रूम में पहुंचे एक फोन ने हड़कंप मचा दिया। मामला सीएम आवास में घुसे
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी रामेश्वर नील ने बताया कि फोन आने के बाद तुरंत कई कर्मचारियों और सफाईकर्मियों को मुख्यमंत्री आवास भेजा गया।
सीवर चोक होने के कारण सीएम आवास में घुसा गंदा पानी
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में सीवर चोक होने के कारण कई जगह गंदा पानी भर गया था। इसकी वजह से कर्मचारियों को सफाई के लिए वहां भेजा गया। मुख्यमंत्री के श्यामला हिल्स स्थित आवास पर सीवर के पानी की वजह से दो जगह ज्यादा दिक्कत थी। पहली ड्योढी की ओर और दूसरा गेस्ट हाउस की तरफ।
बता दें कि पिछले हफ्ते भी बीएमसी के अधिकारियों ने इस बात के संकेत दिए थे कि भोपाल शहर को व्यापक स्तर पर जल निकासी प्रबंधन की जरूरत है। शहर के कई इलाके जिनमें मुख्यमंत्री आवास भी है वहां प्राकृतिक जल निकासी के सारे रास्ते बंद हो चुके हैं। ऐसे में उन्हें तुरंत दुरुस्त किए जाने की जरूरत है।
इसी बीच लगातार बारिश के कारण ड्रेनेज सिस्टम चोक हुआ तो मुख्यमंत्री आवास भी इसकी चपेट में आ गया। बीमसी अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास से पानी निकालने में लगभग दो घंटों की मशक्कत करनी पड़ी।
