{"_id":"62848075428bb25cff51dad7","slug":"mp-urban-body-elections-selection-of-councilor-candidate-will-be-done-by-a-committee-constituted-of-state-congress-at-district-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Urban Body Elections: प्रदेश कांग्रेस की जिला स्तर पर गठित कमेटी करेगी पार्षद प्रत्याशी का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Urban Body Elections: प्रदेश कांग्रेस की जिला स्तर पर गठित कमेटी करेगी पार्षद प्रत्याशी का चयन
Wed, 18 May 2022 01:44 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 18 May 2022 01:44 PM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट के नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव कराने के आदेश के बाद राजनीतिक दल भी तैयारी में जुट गए हैं। कांग्रेस में नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी चयन जिला स्तर पर गठित कमेटी करेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव कराने के आदेश के बाद राजनीतिक दल भी तैयारी में जुट गए है। कांग्रेस में नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी चयन जिला स्तर पर गठित कमेटी करेगी।
प्रदेश कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन और अच्छे परिणाम आएं इसकी जिम्मेदारी जिला अध्यक्षों एवं स्थानीय नेताओं को सौंपी है। प्रत्याशी चयन के लिए समिति का गठन किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने नगर पालिका निगम, नगर पालिका तथा नगर परिषद के चुनाव को लेकर निर्देश जारी किए हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चन्द्रप्रभाष शेखर ने नगर पालिक निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषद के चुनाव संबंधी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि स्थानीय शासन चुनाव में पार्षद प्रत्याशियों के नामों का चयन जिला स्तर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित समिति द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक जिले के लिए एक वरिष्ठ नेता को प्रभारी मनोनीत किया जा रहा है। प्रभारी के साथ ही एक उप प्रभारी एवं एक समन्वयक भी मनोनीत किए जा रहे हैं। नगर पालिक निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के कांग्रेस प्रत्याशी चयन समिति पहली बैठक में समिति के सदस्यों की राय जानेगी। चूंकि समिति में जिला कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक / प्रत्याशी 2018, सांसद / प्रत्याशी 2019, तथा मोर्चा संगठन के उस क्षेत्र के अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस द्वारा मनोनीत पर्यवेक्षक होंगे। ये लोग आपस में विचार-विमर्श करेंगे जिन अन्य नेताओं से राय लेना चाहेंगे, उनसे चर्चा करेंगे। प्रत्याशी चयन में जीतने वाले उम्मीदवार पर चर्चा होगी तथा पार्टी के प्रति समर्पित एवं उस क्षेत्र में सक्रिय, लोकप्रिय कांग्रेसजन को प्रत्याशी बनाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
- 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण के हिसाब से उनके चयन में लगनशील, सक्रिय एवं उसमें लोकप्रिय सक्रिय प्रत्याशी को टिकट देने पर विचार किया जाए।
- नगर पालिक निगमों/नगर पालिका/ नगर परिषद में 27 प्रतिशत ओ.बी.सी. नागरिकों को टिकट दिया जाना है। अतः उस स्थानीय संस्था को कुल सीटों का 27 प्रतिशत ओ.बी.सी. प्रत्याशियों के नाम तय किए जाना चाहिए।
- गठित समितियां पार्षद प्रत्याशी के आवेदन प्राप्त कर अपने सदस्यों से गोपनीय सर्वे कराकर पार्षद प्रत्याशी के संबंध में विचार विमर्श कर निर्णय लेगी। जिला कमेटी या सबंधी सभी समितियों सर्वानुमति से एक-एक प्रत्याशी का नाम तय कर सूची अनुमोदन हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे जाएं।
ये होंगे कमेटी में सदस्य
नगर पालिक निगम में प्रत्याशी चयन समिति में समिति के अध्यक्ष शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहेंगे। वहीं सांसद एवं लोकसभा प्रत्याशी 2019, जिले के विधायक एवं 2018 के प्रत्याशी, नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष, मोर्चा संगठनों के जिला अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारी एवं सह प्रभारी समिति के सदस्य होंगे।
इसी प्रकार नगर पालिका एवं नगर परिषद के प्रत्याशी चयन के लिए सांसद एवं लोकसभा प्रत्याशी 2019, जिले के विधायक एवं 2018 के प्रत्याशी, अध्यक्ष नगर पालिका/ नगर परिषद, क्षेत्र के सभी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तथा क्षेत्र के मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारी एवं सह प्रभारी समिति के सदस्य होंगे।