{"_id":"6b0573cd7cf5831369028646","slug":"mp-uproar-in-dewas-over-a-parking-dispute-miscreants-arrive-armed-with-pistols-and-swords-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: देवास में पार्किंग विवाद पर बवाल, पिस्तौल-तलवार लेकर पहुंचे बदमाशों ने तीन पिकअप में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: देवास में पार्किंग विवाद पर बवाल, पिस्तौल-तलवार लेकर पहुंचे बदमाशों ने तीन पिकअप में की तोड़फोड़
Tue, 24 Nov 2026 04:53 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 24 Nov 2026 04:53 PM IST
सार
देवास के न्यू देवास इलाके में पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने टॉवर कंपनी के कर्मचारियों को पिस्तौल और तलवारों से धमकाया। आरोपियों ने तीन पिकअप वाहनों में तोड़फोड़ की और आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
अपराध।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवास इलाके में टॉवर लगाने वाली कंपनी के कर्मचारियों के साथ आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने पिस्तौल और तलवारें लहराकर जमकर हंगामा किया। गोदाम के सामने पिकअप वाहन खड़े करने की मामूली सी बात पर शुरू हुए विवाद ने विकराल रूप ले लिया। हमलावरों ने न केवल कर्मचारियों को हथियारों के बल पर डराया, बल्कि तीन पिकअप वाहनों में पत्थर बरसाकर तोड़फोड़ की और लकड़ी से उनमें आग लगाने का प्रयास भी किया। भयभीत कर्मचारियों ने गोदाम का दरवाजा बंद करके छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही आरोपी वहां से भाग निकले।
पार्किंग के विवाद में दोहरा हमला
टॉवर कंपनी में कार्यरत कर्मचारी मनीष शर्मा अपने साथियों के साथ पिछले कुछ महीनों से न्यू देवास स्थित गोदाम में रह रहे हैं। सोमवार रात कर्मचारी गोदाम के मुख्य द्वार पर पिकअप वाहन खड़े करके सामान अंदर रख रहे थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोग वहां पहुंचे और वाहन खड़े करने पर आपत्ति जताते हुए गाली-गलौज करने लगे। उस समय शुरुआती कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया और वे लोग चले गए। हालांकि, केवल पांच मिनट बाद वे लोग पिस्तौल, तलवारें और लोडिंग वाहन लेकर वापस लौट आए। हमलावरों ने आते ही कर्मचारियों पर हथियार तान दिए, जिससे वहां भय फैल गया। जान बचाने के लिए कर्मचारियों ने तुरंत दरवाजा भीतर से बंद कर लिया और छत की तरफ भागे।
वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी की कोशिश
कर्मचारियों के छत पर चढ़ जाने के बाद उपद्रवियों ने बाहर खड़े तीन पिकअप वाहनों को निशाना बनाया। आरोपियों ने पत्थरों से हमला करके वाहनों के शीशे और अन्य हिस्सों को पूरी तरह तोड़ दिया। एक बदमाश ने जलती हुई लकड़ी की मदद से वाहनों को आग लगाने की कोशिश की, जबकि उसका साथी कर्मचारियों की ओर पिस्तौल तानकर लगातार धमकियां देता रहा। गिरोह के अन्य सदस्य हाथों में तलवारें लहराकर आसपास दहशत फैलाते रहे। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी खुलेआम हथियार लेकर घूमते और लोगों को डराते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की दोनों पक्षों की शिकायत
पीड़ित कर्मचारी मनीष शर्मा ने देर रात बीएनपी पुलिस थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी प्रीति कटारे ने बताया कि गोदाम के सामने वाहन खड़े करने की बात को लेकर विवाद हुआ था। थाना प्रभारी के अनुसार दोनों पक्ष एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज करते हुए क्रॉस कायमी करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।