फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Tricolor Campaign: Kamal Nath attacks BJP, says those who never love Tricolor are talking about respect

Har Ghar Tiranga: कमलनाथ का BJP पर हमला, बोले तिरंगे से कभी प्रेम नहीं करने वाले सम्मान की बात कर रहे

Fri, 05 Aug 2022 04:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 05 Aug 2022 04:15 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। भाजपा पर तिरंगा बेचने का आरोप लगाने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है।

विज्ञापन
MP Tricolor Campaign: Kamal Nath attacks BJP, says those who never love Tricolor are talking about respect
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। भाजपा पर तिरंगा बेचने का आरोप लगाने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है। कमलनाथ ने कहा कि जिनका तिरंगे से कभी प्रेम नहीं रहा, वो आज तिरंगे के सम्मान की बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि जिन लोगों का आजादी के संघर्ष में कोई योगदान नहीं, जिनके दल में एक भी ऐसा महापुरुष नहीं, जिसने आजादी की लड़ाई लड़ी हो, जिनका तिरंगे से कभी प्रेम नहीं रहा, वो आज तिरंगे के सम्मान की बात कर रहे हैं। तिरंगे के सम्मान के नाम पर वो खुद को देशभक्त बताने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी देशभक्ति आजादी के संघर्ष में सभी ने देखी है। कमलनाथ ने कहा कि आज देश महंगाई, बेराजगारी, खाद्य पदार्थों पर लगाई जीएसटी से जूझ रहा है और ये देश का ध्यान मोड़ने में लगे है। आजादी के 75 साल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक मनाया जाना है। इसके लिए लोगों को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed