स्कूल में बांट दी बिना कश्मीर के नक्शे वाली डायरी, तीन पर देशद्रोह का मुकदमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के शहडोल के एक स्कूल में बिना कश्मीर के भारत के नक्शे वाली डायरी बच्चों में बांट दी गई। मामला सामने आया तो स्कूल प्रबंधन से लेकर प्रशासन तक हड़कंप मच गया। मामले में अब तीन लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला शहडोल के बुधार कस्बे के एक स्कूल का है। जहां के ग्रीन वेल्स स्कूल में स्कूल प्रबंधन की तरफ से बच्चों को डायरियां बांटी गई थी। इन डायरियों में भारत का नक्शा छपा था जिसमें कश्मीर का नक्शा अंकित नहीं था।
मामले की जानकारी पुलिस तक भी पहुंची। पुलिस ने बताया कि मामले में स्कूल डायरेक्टर, प्रधानाचार्य और प्रिंटिंग प्रेस के मालिक के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा
शहडोल के एसपी सुशांत सक्सेना ने बताया कि स्कूल डायरी बच्चों में बांटी गई थी जिसमें बिना कश्मीर के ही भारत का नक्शा छपा था। मामले में तीन गिरफ्तारियां हुई हैं आगे जांच जारी है। एक बार जांच पूरी हो जाए तो सभी चीजें साफ हो जाएंगी।
बता दें कि मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्चे स्कूल डायरी लेकर घर पहुंचे। तब श्रीकृष्ण गुप्ता नाम के अभिभावक ने पुलिस से इसकी शिकायत की।
जिसके बाद स्कूल के डायरेक्टर मोहम्मद शरीफ नियाजी, प्रिसिंपल गोविंदाचार्य और डायरी छापने वाली प्रेस के मालिक अरुण कुमार अग्रवाल के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
