फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP's home minister babulal gaur's another controversial statement

धोती पहन कर नहीं, उतार कर दिखा सकता हूं, बोले एमपी के गृह मंत्री

Tue, 19 May 2015 02:56 PM IST
Updated Tue, 19 May 2015 02:56 PM IST
विज्ञापन
MP's home minister babulal gaur's another controversial statement

अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले मध्यप्रदेश के गृहमंत्री बाबूलाल गौर के एक और बयान ने भरी मीटिंग में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए उस समय असहज स्थिति पैदा कर दी जब उन्होंने रसियन महिला पर एक किस्सा सुना दिया।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार पार्टी की नेचुरौपथी सेल की प्रदेश स्तरीय मीटिंग जिसमें काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी मौजूद थीं, में चर्चा के दौरान एक किस्सा सुनाते हुए बाबूलाल गौर ने बताया कि कैसे एक बार उनसे एक रूस के नेता की पत्नी ने पूछा कि आप ऐसी धोती पहनते कैसे हैं जिसमें न चेन होती है न जेब।
विज्ञापन


बाबूलाल ने बताया कि मैने उस महिला को जवाब दिया कि मैं तुम्हे ये तो नहीं बता सकता कि इसे पहनते कैसे हैं लेकिन इसे उतार कर जरूर दिखा सकता हूं।

रसियन महिलाओं की खूब तारीफ करते हैं गौर

MP's home minister babulal gaur's another controversial statement

जानकारी के अनुसार बाबूलाल जब ये किस्सा सुना रहे थे उस समय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार चौहान भी वहां मौजूद थे। बताते चलें कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इससे पूर्व भी विधानसभा में एक ऐसा ही बयान दे चुके हैं।

जहां चर्चा के दौरान एक बार उन्होंने कहा था कि एक बार उन्‍हें एक रसियन महिला ने माथे पर चूमा तो अन्य महिलाएं भी इसके लिए आगे आ गईं, जिसके बाद उन्होंने खुद इसके लिए मना किया। तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि रसियन महिलाएं काफी हष्टपुष्ट होती हैं।

हालांकि बयान पर हल्ला मचने के बाद मीडिया ने जब उनसे इस संबंध में पूछा तो उन्होंने यह कहकर पल्‍ला झाड लिया कि मुझे जो कहना था मैं कह चुका हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed