फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics: VD Sharma said- 'Kamal Nath hands are stained with blood soon he will be punished

MP Politics: वीडी शर्मा का कमलनाथ पर बड़ा आरोप, बोले- 'आपके हाथ खून से सने हैं, जल्द ही कर्मों की सजा मिलेगी'

Sun, 21 May 2023 11:46 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 21 May 2023 11:46 AM IST
सार

वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिन्होंने दंगों को भड़काया था वह सज्जन कुमार जेल के अंदर हैं। दूसरे जगदीश टाइटलर जो नेता कम गुंडों की भूमिका में ज्यादा हैं, सीबीआई ने कल उनके खिलाफ चार्जशीट पेश की है जल्द ही जेल के सलाखों के पीछे होंगे।

विज्ञापन
MP Politics: VD Sharma said- 'Kamal Nath hands are stained with blood soon he will be punished
वीडी शर्मा का कमलनाथ पर बड़ा हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों में अब कुछ ही महीनों का समय शेष बचा है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं सियासी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोपों का दौर भी शुरू हो गया है। जहां कमलनाथ प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा पर निशाना साधते रहते हैं तो वहीं अब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने 1984 में हुए सिख दंगों को लेकर उन पर बड़ा हमला बोला है। वीडी शर्मा ने कटनी प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा में सिख दंगों को लेकर कहा कि 'भारत के अंदर ऐसा घटनाक्रम जो पूरे भारत को झकझोर देता है। 1984 के सिख दंगों में एक नहीं हजारों लोगों की नृशंस हत्याएं, जिस प्रकार से हजारों लोगों पर आक्रमण किए गए थे, कई लोगों की हत्या कर दी गई थी। उसका जो कमीशन बना था उस कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई की इंक्वायरी में एक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिन्होंने दंगों को भड़काया था वह सज्जन कुमार जेल के अंदर हैं। दूसरे श्रीमान जगदीश टाइटलर जो लोग नेता कम गुंडों की भूमिका में ज्यादा हैं, सीबीआई ने कल उनके खिलाफ चार्जशीट पेश की है जल्द ही जेल के सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन


मैं जरूर यह बात कहना चाहता हूं कि इन्हीं दंगों के आरोप में संदिग्ध जिनके ऊपर आरोप हैं, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमान कमलनाथ जी आपके हाथ 84 के दंगों के खून में सने हुए होने का आरोप है। जल्दी ही आपको भी सीबीआई से लेकर अन्य एजेंसी काम कर रही है। जल्दी ही आपके ऊपर जो आरोप हैं वह तय होंगे। आपसे मध्यप्रदेश की जनता जानना चाहती है कि कमलनाथ जी आपने इस प्रकार का षड्यंत्र किया। मध्यप्रदेश की जनता भी आपसे सवाल पूछना चाहती है और पूछ रही है। आज आप मध्यप्रदेश के अंदर जो झूठ छल कपट भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं। यह मध्यप्रदेश की जनता आपको देख रही है। ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय उन लोगों के लिए जिनके परिवार जनों की हत्या कर दी गई। उनके मन को आज सुकून होगा कि दो लोग तो अब जेल के अंदर पहुंच रहे हैं। तीसरे की तैयारी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed