{"_id":"63820c8a1f15596559733fe1","slug":"mp-politics-second-big-blow-to-congress-after-narendra-saluja-former-mla-babulal-mewara-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका, नरेंद्र सलूजा के बाद पूर्व विधायक बाबूलाल मेवारा भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका, नरेंद्र सलूजा के बाद पूर्व विधायक बाबूलाल मेवारा भाजपा में शामिल
Sat, 26 Nov 2022 06:24 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 26 Nov 2022 06:24 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन है। इन चार दिनों में कांग्रेस पार्टी के दो नेता पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। एक दिन पहले कमलनाथ के खास माने जाने वाले नरेंद्र सलूजा ने भाजपा में आमद दर्ज कराई थी, वहीं शनिवार को विजयपुर विधानसभा के पूर्व विधायक बाबूलाल मेवारा सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
पूर्व विधायक बाबूलाल मेवारा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा जॉइन कर ली है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन है। इन चार दिनों में कांग्रेस पार्टी के दो नेता पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। एक दिन पहले कमलनाथ के खास माने जाने वाले नरेंद्र सलूजा ने भाजपा में आमद दर्ज कराई थी, वहीं शनिवार को विजयपुर विधानसभा के पूर्व विधायक बाबूलाल मेवारा सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
बता दें कि अगले साल मध्य प्रदेश में चुनाव हैं। दोनों दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से मध्य प्रदेश कांग्रेस अपनी जड़ें मजबूत करने में लगी है, लेकिन उसके नेता-कार्यकर्ता पार्टी का साथ देते नजर नहीं आ रहे। यात्रा के चार दिनों में प्रदेश से दो बड़े नेता भाजपा में शामिल हो गए। श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा के पूर्व विधायक एवं जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबूलाल मेवारा ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थामा है। केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मुरैना श्योपुर सांसद नरेंद्र सिंह तोमर ने मेवरा और उनके सैकड़ों समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें पूर्व विधायक बाबूलाल मेवारा अपने अंचल की एक कद्दावर नेता माने जाते हैं लेकिन लगातार कांग्रेस की नारेबाजी के चलते उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ले ली है।
एक दिन पहले कमलनाथ के करीबी ने छोड़ी थी पार्टी
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के करीबी और मीडिया विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा भाजपा में शामिल हो गए। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सलूजा को भाजपा की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस ने दावा किया कि इंदौर के खालसा कॉलेज में गुरुनानक जयंती पर कमलनाथ के साथ जो हुआ, उसके बाद सलूजा को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया था। यह कहना गलत है कि सलूजा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली है।