फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics: Pandit Pradeep Mishra Discloses Secret Behind Hanuman Bhakti of Kamal Nath, Simaria Hanuman

MP Politics: पंडित प्रदीप मिश्रा ने की कमलनाथ की तारीफ, खोला सिमरिया में भव्य हनुमान मंदिर बनाने का राज

Thu, 07 Sep 2023 11:05 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 07 Sep 2023 11:05 AM IST
सार

पंडित प्रदीप मिश्रा इस समय कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में शिव महापुराण कथा करवा रहे हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा ने इस दौरान उस राज से पर्दा उठाया जिसकी प्रेरणा से कमलनाथ ने सिमरिया में भव्य हनुमान मंदिर बनवाया है। 
 

विज्ञापन
MP Politics: Pandit Pradeep Mishra Discloses Secret Behind Hanuman Bhakti of Kamal Nath, Simaria Hanuman
कमलनाथ ने पंडित प्रदीप मिश्रा का घर पर स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने गृहजिले छिंदवाड़ा के सिमरिया में भव्य हनुमान मंदिर बनवाया है। यहां की भव्य प्रतिमा की छवि अलौकिक है। सभी के लिए यह आकर्षण का केंद्र बन गई है। पिछले दिनों इसी मंदिर परिसर में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने राम कथा सुनाई थी। अब इसी पंडाल में पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा कर रहे हैं। कथा के दूसरे दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने सिमरिया में हनुमान मंदिर बनवाने के पीछे का कारण बताकर उस राज से पर्दा उठा दिया, जिसे जानने को लेकर हर कोई उत्साहित था।  

विज्ञापन


पंडित प्रदीप मिश्रा ने कमलनाथ के भाव और श्रद्धा की भरपूर तारीफ की। साथ ही भव्य हनुमान प्रतिमा की स्थापना सिमरिया में कराने का कारण भी बताया।  पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि जब वह छिंदवाड़ा आए तो शोभायात्रा में जाने से पहले पूर्व सीएम कमलनाथ से मिले। वहां सांसद नकुलनाथ भी मौजूद । लंबे समय से उनके मन में यह चल रहा था कि कमलनाथ ने सिमरिया के हनुमान मंदिर में इतनी भव्य हनुमान प्रतिमा की स्थापना क्यों कराई? किसकी प्रेरणा थी? इसी को लेकर जब उन्होंने कमलनाथ से प्रश्न किया तो जो जवाब मिला वह काफी भावपूर्ण था। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ ने उनसे कहा था कि वह दिल्ली जाते थे तो वहां एक मंदिर का दर्शन करते थे। उस मंदिर की प्रतिमा की सुंदरता हृदय में बैठ गई थी। बस वहां भगवान से कहकर आए कि आप हमारे छिंदवाड़ा में चलें और वही विराजमान रहें। यह एक अलग भाव था जो काफी अच्छा था। 
विज्ञापन


सामने आई हनुमान भक्त की अनूठी छवि
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हनुमान भक्त के रूप में जाने जाते है। सिमरिया में कमलनाथ ने हनुमान मंदिर की स्थापना कराई थी। यहां तमाम साधु-संतों को बुलाया था। इसके बाद से मुरारी बापू, पंडित धीरेंद्र शास्त्री और पंडित प्रदीप मिश्रा इस मंदिर में आ चुके हैं।  शंकराचार्य भी मंदिर में आकर अपने प्रवचन कर चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed