फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP politics: 'No party will get majority in the next elections', know why BSP MLA Rambai said this

MP politics: 'अगले चुनावों में किसी भी पार्टी को नहीं मिले बहुमत', जानें BSP विधायक रामबाई ने क्यों कही ये बात

Mon, 29 May 2023 05:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 29 May 2023 05:42 PM IST
सार

बसपा विधायक रामबाई सिंह परिहार ने फिर अजीब बयान दिया है। उनका कहना है कि 2023 विधानसभा चुनाव में इस बार फिर मध्यप्रदेश में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत ना मिले।

विज्ञापन
MP politics: 'No party will get majority in the next elections', know why BSP MLA Rambai said this
बीएसपी विधायक रामबाई - फोटो : social media

विस्तार

अपने बयानों से चर्चाओं बंटोरने वाली वाली दमोह जिले की पथरिया विधानसभा से बसपा विधायक रामबाई सिंह परिहार ने फिर अजीब बयान दिया है। उनका कहना है कि 2023 विधानसभा चुनाव में इस बार फिर मध्यप्रदेश में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत ना मिले, ताकि जो भी पार्टी सरकार बनाए उसे मेरी जरूरत पड़े और मैं अपने क्षेत्र के विकास के लिए अपनी शर्तें मनवा सकूं।
विज्ञापन


विधायक रामबाई का कहना है कि मेरी ख्वाहिश थी कि पथरिया विधानसभा क्षेत्र में एक कृषि विश्वविद्यालय और एक केंद्रीय विद्यालय खोला जाए, लेकिन सत्ता परिवर्तन के कारण यह ख्वाहिश ही रह गई। अब यदि 2023 के चुनाव में फिर से किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता और सरकार बनाने के लिए उनकी जरूरत पड़ती है तो निश्चित रूप से वे अपने क्षेत्र के विकास की शर्त रखेंगी और अपने क्षेत्र में कृषि विश्वविद्यालय और केंद्रीय विद्यालय की मांग शर्त के रूप में रखकर समर्थन करेंगी।
विज्ञापन


रामबाई ने कहा कि जनता की सेवा करना ही नेता का पहला कर्तव्य होता है। जनता ही नेता बनाती है, इसलिए नेता बनने के बाद मैं अपने क्षेत्र की जनता की सेवा कर उनकी समस्याओं का समाधान करती हूं। पांच साल के कार्यकाल में मैंने क्षेत्र में 65 से 70 सड़कों को स्वीकृत कराया है, कई पुलों का निर्माण करवाया है। मैं कभी अपने लोगों की समस्याओं को अगले दिन पर नहीं टालती तत्काल फैसला करती हूं। अगली बार मौका आएगा तो जो बाकी कार्य रह गए हैं उन्हें पूरा करूंगी। विधायक के इस बयान से लग रहा है कि वे आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में अपनी जीत को लेकर निश्चिंत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed