फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   : MP Politics: No One Takes Digvijaya Singh Seriously BJP MP Hits Back at Former CM Over RSS Remarks

'दिग्विजय सिंह को कोई सीरियस नहीं लेता': RSS पर पूर्व सीएम के आरोपों पर भाजपा सांसद का पलटवार; क्या-क्या बोले?

Tue, 07 Jul 2026 07:09 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2026 07:09 PM IST
सार

राम मंदिर और RSS पर दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर भाजपा ने पलटवार किया। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि दिग्विजय सिंह को कोई गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने मीडिया से भी उनके बयानों को तवज्जो न देने और संघ को समझने की सलाह दी।

विज्ञापन
: MP Politics: No One Takes Digvijaya Singh Seriously BJP MP Hits Back at Former CM Over RSS Remarks
दोनों के बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के राम मंदिर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। खंडवा से भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह की बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता, इसलिए मीडिया को भी उनके बयानों को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन




राम मंदिर से जुड़े विवाद पर सांसद पाटिल ने कहा कि इस विषय पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह क्या बोलते हैं, इसे कोई गंभीरता से नहीं लेता। मेरा मीडिया से भी आग्रह है कि उनके बयानों को ज्यादा तवज्जो न दें। वहीं, दिग्विजय सिंह द्वारा RSS पर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद पाटिल ने कहा कि आरोप लगाना उनकी पुरानी आदत है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को पहले संघ को समझने की जरूरत है। "संघ क्या है, इसे जानने के लिए उन्हें स्वयं संघ में जाकर देखना और समझना चाहिए।"
विज्ञापन


पढे़ं:  सरकारी राशन में लाखों रुपये की गड़बड़ी उजागर; तीन संचालकों पर केस दर्ज: स्टॉक में भी हेराफेरी
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हैं दिग्विजय सिंह के आरोप?
हाल ही में दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और रामलला की प्रतिमा को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि मंदिर में कलश स्थापना के बिना प्राण प्रतिष्ठा की गई और राम की प्रतिमा सफेद संगमरमर की होनी चाहिए थी, जबकि वहां काले पत्थर की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि उज्जैन के महाकाल मंदिर में मिलने वाले दान का दुरुपयोग किया गया है। उनका दावा था कि मंदिर क्षेत्र की कीमती जमीन पर RSS ने पहले गेस्ट हाउस और अब 100 कमरों का होटल बनवाया है, जिसका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है।




और क्या कहा था?
राम मंदिर चंदे में कथित गड़बड़ी के मामले पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं धर्म को समझता हूं, जिसमें सनातन धर्म भी शामिल है। मैं BJP, VHP और RSS को भी समझता हूं। अब मेरा मिशन धर्म और आस्था की रक्षा करना है। अपनी आखिरी सांस तक मैं आस्था की रक्षा के लिए काम करूंगा। इसमें कोई राजनीति नहीं है। मैं संतोष दुबे जी को बुलाऊंगा। वह कारसेवक हैं और उनके शरीर में चार गोलियां लगी थीं। मेरी यात्रा में वह मुख्य अतिथि होंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed