{"_id":"64affcc7b83b5b239406caf5","slug":"mp-politics-mp-ravi-kishan-reached-orchha-says-bjp-government-will-be-formed-again-in-madhya-pradesh-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ओरछा पहुंचे सांसद रवि किशन, बोले- मध्यप्रदेश में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ओरछा पहुंचे सांसद रवि किशन, बोले- मध्यप्रदेश में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी
Thu, 13 Jul 2023 07:01 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 13 Jul 2023 07:01 PM IST
सार
MP Politics: मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल ओरछा पहुंचे अभिनेता और बीजेपी सांसद रवि किशन ने भगवान श्रीरामराजा सरकार का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए भगवान श्रीराम के भक्तों को अयोध्या आने के न्योता दिया है। साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनावों को लेकर कहा, मध्यप्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
ओरछा पहुंचे सांसद रवि किशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोजपुरी फिल्म अभिनेता व सांसद रवि किशन गुरुवार को ओरछा के रामराजा सरकार के मंदिर दर्शन करने पहुंचे। साथ ही उन्होंने पूजा-अर्चना कर बाहर आए तो उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ बेरोकटोक फोटो भी खिंचवाई। साथ ही मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरे भारत में रामराज्य चल रहा है। इसलिए प्रभु श्रीराम को धन्यवाद देने के लिए ओरछा आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश का कल्याण कर रहे हैं और ऐसा ही सब चलता रहे, यही मनोकामना प्रभु श्रीराम से की। आगे उन्होंने कहा कि अयोध्या में सालों पुरानी लड़ाई लड़कर वहां प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनवा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सभी राम भक्तों से 13 जनवरी से 24 जनवरी तक अयोध्या आने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत आज भारत विश्वगुरू बनने जा रहा है।
विज्ञापन
इसी को रामराज्य कहते हैं, दावे के साथ उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की लीला है और यहां पर एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम सरकार भी यहीं हैं तो प्रभु श्रीराम के साथ-साथ बालाजी महाराज की भी कृपा है। मध्यप्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बन रही है। इसमें कोई दो राय नहीं है।
विज्ञापन
