{"_id":"65730d69fd8cdd85f40e08c5","slug":"mp-politics-diggi-s-brother-laxman-singh-again-said-infighting-is-the-reason-for-congress-s-defeat-over-the-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: दिग्गी के भाई लक्ष्मण सिंह फिर बोले- कांग्रेस की वर्षों से हार का कारण भीतरघात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: दिग्गी के भाई लक्ष्मण सिंह फिर बोले- कांग्रेस की वर्षों से हार का कारण भीतरघात
Fri, 08 Dec 2023 06:04 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 08 Dec 2023 06:04 PM IST
सार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता हार के कारणों की समीक्षा कर रहे हैं। इस बीच पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह पार्टी लाइन से अलग जाकर कांग्रेस की हार का कारण भीतरघात को बता रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद सियासत जारी है। कांग्रेस नेता प्रदेश से लेकर दिल्ली तक हार के कारणों की समीक्षा कर रहे है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह हार को लेकर ईवीएम पर सवाल उठा रहे है। अब उनके भाई लक्ष्मण सिंह ने फिर बड़ी बात कही है। लक्ष्मण सिंह ने लिखा कि कांग्रेस के सर्वे में मध्य प्रदेश में कांग्रेस जीत रही थी। सही भी था,दुर्भाग्यवश सर्वे में भीतरघात कहां कहां होगा यह आंकलन नहीं हो सकता। उन्होंने आगे लिखा कि वर्षों से कांग्रेस की हार का मुख्य कारण यहीं है। बता दें लक्ष्मण सिंह के भाई और दिग्विजय सिंह कांग्रेस की हार का कारण ईवीएम को बता रहे है।
बता दें चाचौड़ा से पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह भाजपा की युवा प्रत्याशी प्रियंका मीणा से 60 हजार से ज्यादा मतो से चुनाव हार गए। बता दें लक्ष्मण सिंह ने इससे पहले भी पोस्ट किया था कि हम ईवीएम को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया में सवाल कर रहे है, लेकिन अब तक कानून का सहारा क्यों नहीं किया? उन्होंने आगे लिखा था कि शायद भीतरघात को छुपान के लिए ईवीएम को दोष दे दो। मशीन को मुंह थोड़े ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के सर्वे में मध्य प्रदेश में कांग्रेस जीत रही थी।सही भी था,दुर्भाग्यवश सर्वे में भीतरघात कहां कहां होगा यह आंकलन नहीं हो सकता।यही मुख्य कारण है वर्षों से कांग्रेस की हार का!! @INCIndia @INCMP
— lakshman singh (@laxmanragho) December 8, 2023
विज्ञापन
बता दें चाचौड़ा से पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह भाजपा की युवा प्रत्याशी प्रियंका मीणा से 60 हजार से ज्यादा मतो से चुनाव हार गए। बता दें लक्ष्मण सिंह ने इससे पहले भी पोस्ट किया था कि हम ईवीएम को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया में सवाल कर रहे है, लेकिन अब तक कानून का सहारा क्यों नहीं किया? उन्होंने आगे लिखा था कि शायद भीतरघात को छुपान के लिए ईवीएम को दोष दे दो। मशीन को मुंह थोड़े ही होता है।
विज्ञापन
