फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics BJP made fortifications in KamalNath stronghold state organization minister reached Chhindwara

MP Politics: BJP ने की कमलनाथ के गढ़ में किलेबंदी, प्रदेश संगठन मंत्री पहुंचे छिंदवाड़ा, वीडी शर्मा भी आएंगे

Wed, 15 Mar 2023 06:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 15 Mar 2023 06:57 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी और कांग्रेस के जनप्रतिनिधि तैयारी में लग गए हैं। वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ में बीजेपी ने सेंधमारी करनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
MP Politics BJP made fortifications in KamalNath stronghold state organization minister reached Chhindwara
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ को ढहाने के लिए बीजेपी एक्टिव मूड में नजर आ रही है। अगले सप्ताह जहां 25 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छिंदवाड़ा पहुंच रहे हैं, उससे पहले ही प्रदेश के संगठन महामंत्री हितानंद ने अपना डेरा डाल लिया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी छिंदवाड़ा में कोई कसर छोड़ने के मूड में नहीं दिख रही है।

विज्ञापन


बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के फोकस में भी छिंदवाड़ा लोकसभा सीट है। ऐसे में बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा दो दिवसीय प्रवास पर यहां मौजूद हैं। जिले में उनका यह सातवां दौरा है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी 19 मार्च को छिंदवाड़ा पहुंचने वाले हैं। जबकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन को लेकर भी बातें चल रही हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन से पहले कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा को भाजपाई रंग में रंगने की कोशिश में वरिष्ठ नेताओं ने कवायद शुरू कर दी है। मंगलवार को पहुंचे प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने तीन विधानसभाओं में बूथ विस्तारक अभियान में शामिल होने के साथ ही विधानसभा प्रबंध समितियों की बैठक किए।
विज्ञापन


आदिवासी वोट बैंक को साधने पर फोकस...
गौरतलब है कि बीजेपी का इस चुनाव में आदिवासी वोट बैंक को साधने पर फोकस रहेगा। गौर करने वाली बात यह है कि अमित शाह के दौरे में भी केंद्र में आदिवासी वोटर्स ही रहेंगे। ऐसे मुख्य बात यह है कि अमित शाह हर्रई विकासखंड के आंचल कुंड धाम पहुंच सकते हैं, आदिवासियों के गढ़ में अमित शाह के दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन में थोड़ी चिंता देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम और सांसद भी गढ़ में, 19 से तीन दिनी प्रवास पर रहेंगे...
भाजपाई घेराबंदी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ भी अपने गढ़ को और मजबूत करने में जुटे हुए हैं। लगभग हर महीने दोनों नेता छिंदवाड़ा पहुंच रहे हैं। अब वे 19 मार्च को छिंदवाड़ा आ रहे हैं। तीन दिवसीय प्रवास पर आ रहे कमलनाथ और नकुलनाथ जिले में कई आयोजनों में हिस्सा लेंगे। चौरई के माचागोरा में वीरांगना रानी अवंतिबाई के बलिदान दिवस पर होने वाले सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके अलावा संतरांचल के सौंसर में भी दोनों नेता पहुंचने वाले हैं।


शिवाजी जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सौंसर आए थे। इसके बाद पूर्व सीएम कमलनाथ का सौंसर में यह पहला कार्यक्रम होगा। इस लिहाज से कार्यक्रम को बड़ा बनाने की कोशिश में सौंसर के कांग्रेसी जुटे हुए हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी संगठनों की बैठकें भी होना है, जिसमें पर्यवेक्षकों, प्रभारी, ब्लॉक और नगर अध्यक्षों से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान सहित अन्य पार्टी कार्यक्रमों की समीक्षा भी होगी। कांग्रेस का पूरा फोकस भी बूथ स्तर पर है। जिले के तमाम वरिष्ठ नेता अभी क्षेत्रीय और बूथ कमेटियों को सक्रिय करने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed