फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Panchayat Election: Kamal Nath said BJP cheated OBC, got only 12.5% reservation

MP Panchayat Election: कमलनाथ बोले बीजेपी ने OBC को धोखा दिया, 12.5% तक ही आरक्षण मिला  

Sun, 29 May 2022 12:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 29 May 2022 12:30 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव का ऐलान हो गया है। इस बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी ने ओबीसी को आरक्षण में धोखा दिया है।

विज्ञापन
MP Panchayat Election: Kamal Nath said BJP cheated OBC, got only 12.5% reservation
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव का ऐलान हो गया है। इस बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी ने ओबीसी को आरक्षण में धोखा दिया है।
विज्ञापन

 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को मीडिया से कहा कि बीजेपी ने ओबीसी आरक्षण को लेकर झूठ प्रचार किया। उन्होंने आकड़े बताते हुए कहा कि प्रदेश में जिला पंचायत सदस्य के 875 पद हैं। इसमें ओबीसी को 98 पद ही मिले हैं। जो कि 11.2% हैं। 19 जिलों में जिला पंचायत सदस्य का एक भी पद ओबीसी को नहीं मिला। वहीं, जनपद पंचायत अध्यक्ष के 313 पद हैं। इनमें 30 पद ओबीसी को मिले हैं। यानी 9.5%। 28 जिलों में जनपद अध्यक्ष का एक भी पद ओबीसी को नहीं मिला। वहीं, जनपद पंचायत सदस्य के 6771 पद हैं। इसमें 780 पद ओबीसी को मिले हैं। यानी 11.5%। यानी 10 जिलों में जनपद पंचायत सदस्य का एक भी पद ओबीसी को नहीं मिला है। सरपंच के कुल 22 हजार 424 पद हैं। इसमें 2821 पद ओबीसी को मिले हैं। जो 12.5% हैं। कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी ने ओबीसी के साथ आरक्षण के नाम पर धोखा किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
कमलनाथ ने कहा कि ओबीसी को बड़ा धोखा दिया है। शिवराज जी छाती ठोक कह रहे हैं कि हम 35% दे रहे हैं। हम 30% दे रहे हैं। असली बात 9 से 10% तक का आरक्षण की आ रही है। बता दें प्रदेश में ओबीसी की करीब 48% आबादी है। दोनों ही राजनीतिक दल ओबीसी वोटरों को साधने की जुगत में लगे हुए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed