{"_id":"62b6e92621d2db09970c6b58","slug":"mp-panchayat-chunav-in-datia-the-miscreants-looted-the-ballot-box-on-the-basis-of-guns-from-the-polling-booth-filled-with-water-then-broke-it-with-sticks","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Panchayat Chunav: दतिया में दबंगों ने पोलिंग बूथ से बंदूकों के दम पर मतपेटी लूटी, पानी भरा, फिर लाठियों से तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Panchayat Chunav: दतिया में दबंगों ने पोलिंग बूथ से बंदूकों के दम पर मतपेटी लूटी, पानी भरा, फिर लाठियों से तोड़ा
Sat, 25 Jun 2022 04:23 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 25 Jun 2022 04:23 PM IST
सार
एमपी के दतिया में दबंगों द्वारा मतपेटी लूटने और उसमें तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। दो दर्जन से अधिक दबंग पोलिंग बूथ पर पहुंचे और उसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
दतिया में मतपेटी लूटने के बाद पहले उसमें हैंडपंप से पानी भरा, फिर लाठियों से तोड़ने की कोशिश की गई।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान में उपद्रव भी हुआ है। दतिया में दबंगों द्वारा मतपेटी लूटने और उसमें तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस की महिलाओं से बहस हो गई। बाद में कलेक्टर-एसपी पहुंचे तब वोटिंग फिर शुरू की गई।
जानकारी के अनुसार मामला दतिया जिले के राजपुर पंचायत में आने वाले बरोदी गांव का है। यहां मतदान के अंतिम समय में काफी उपद्रव देखने को मिला। बताया जा रहा है कि दो दर्जन से अधिक दबंग पोलिंग बूथ पर पहुंचे और उसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। मतदान के दौरान 15 से 20 फायर किए गए। वोट डालने के लिए पहुंचे ग्रामीण अपनी जान बचाते हुए नजर आए और उसके बाद इन दबंगों ने पोलिंग बूथ के अंदर जाकर मतदान पेटी को उठा लिया। पहले तो उन्होंने मतपेटी को पास में ही लगे हैंडपंप के नीचे रखकर उसमें पानी भर दिया। फिर लाठियों से उसे तोड़ने का प्रयास किया। घटना का किसी ने वीडियो भी बना लिया है। कुछ देर के लिए मतदान रोकना भी पड़ा।
सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी, लेकिन वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने पुलिस से बहस शुरू कर दी। इसके बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स भेजा गया। एसपी और कलेक्टर मौके पर पहुंचे तब जाकर मामला ठंडा हुआ और उसके बाद मतदान शुरू हो पाया। अफसरों ने कहा है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।