फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Old Pension Scheme: Finance Minister said that there is no thought on reinstatement of the scheme yet, announcement of big movement of employees

MP पुरानी पेंशन योजना: वित्त मंत्री बोले अभी योजना बहाली पर विचार नहीं, कर्मचारियों का बड़े आंदोलन का ऐलान 

Wed, 09 Mar 2022 05:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 09 Mar 2022 05:47 PM IST
सार

राजस्थान सरकार के बाद छत्तीसंगढ़ सरकार ने भी पुरानी पेंशन योजना लागू करने के ऐलान के बाद मध्यप्रदेश में भी मांग तेज हो गई है।  इस बीच बुधवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रदेश में पुरानी पेंशन लागू करने पर अभी कोई विचार नहीं किया जा रहा है। इस पर कर्मचारियों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
MP Old Pension Scheme: Finance Minister said that there is no thought on reinstatement of the scheme yet, announcement of big movement of employees
मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान सरकार के बाद छत्तीसंगढ़ सरकार ने भी पुरानी पेंशन योजना लागू करने के ऐलान के बाद मध्यप्रदेश में भी मांग तेज हो गई है।  इस बीच बुधवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रदेश में पुरानी पेंशन लागू करने पर अभी कोई विचार नहीं किया जा रहा है। इस पर कर्मचारियों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने बुधवार को विधानसभा में बजट पेश किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पुरानी पेंशन लागू करने को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि सरकार अभी पुरानी पेंशन योजना बहाली पर कोई विचार नहीं कर रही है। बता दें प्रदेश में 1 जनवरी 2005 के बाद से नई पेंशन योजना लागू की गई है। इसको लेकर कर्मचारी संगठनों ने 13 मार्च को कलियासोत ग्राउंड पेंशन बाहली की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उदित भदौरिया ने कहा कि राजस्थान, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ सरकार ने पुरानी पेंशन लागू कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जा रही है। सरकार पता नहीं क्यों नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 5 लाख के करीब कर्मचारी प्रभावित है। पुरानी पेंशन बहाली के लिए 13 मार्च को कर्मचारी संगठन प्रदर्शन कर रहे है। इसके बावजूद हमारी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन शुरू होगा। 

विज्ञापन

कमलनाथ ने भी लिखा पत्र 
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि राजस्थान सरकार ने जिस तरह से पुरानी पेंशन को बहाल किया है, वैसा ही मध्यप्रदेश सरकार को भी करना चाहिए। पुरानी पेंशन बहाल हो ताकि कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर निश्चिंत हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed