फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP NewsThere was a dispute between husband and wife over making mutton

MP News: मटन बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ, समझाने आए पड़ोसी की कर दी हत्या

Sat, 22 Oct 2022 10:59 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 22 Oct 2022 10:59 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपी की पत्नी की शिकायत पर पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मजदूरी करता है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल भेज दिया।  
 

विज्ञापन
MP NewsThere was a dispute between husband and wife over making mutton
Jail demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी भोपाल में मटन बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। दोनों का झगड़ा शांत कराने आए पड़ोसी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

 
भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में पप्पू अहिरवार का पत्नी से मटन बनाने को लेकर विवाद हो गया। पप्पू पत्नी को पीटने लगा। उसके पत्नी मदद के लिए चिल्लाने लगी तो पड़ोसी बब्लू मदद के लिए आ गया। उसने दोनों को बातचीत के जरिए शांत कराया। इसके बाद बब्लू अपने घर चला गया। कुछ देर बाद पप्पू डंडा लेकर उसके घर पहुंच गया और गाली गलौज करनी शुरू कर दी। इस बीच पप्पू ने बब्लू के सिर पर डंडा मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पड़ोसी उसे इलाके लिए अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान बब्लू की मौत हो गई। घटना मंगलवार की है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की पत्नी की शिकायत पर पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मजदूरी करता है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल भेज दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed