फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Workers of Krishi Vigyan Kendra died painfully, trapped in rotavator, dead body came out in pieces

MP News: कृषि विज्ञान केंद्र के श्रमिक दर्दनाक मौत, रोटावेटर में फंसा, टुकड़ों में बाहर निकला शव

Fri, 18 Nov 2022 09:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 18 Nov 2022 09:16 PM IST
सार

दमोह में दर्दनाक हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। 56 वर्षीय नंदराम पटेल खेत में काम कर रहे रोटावेटर के साथ चल रहे थे। पौधों को रोटावेटर से बचाने में उनका पैर फिसला और वे रोटावेटर के अंदर चले गए। 

विज्ञापन
MP News: Workers of Krishi Vigyan Kendra died painfully, trapped in rotavator, dead body came out in pieces
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश के दमोह में दर्दनाक हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। खेती में काम आने वाले रोटावेटर में वह फंस गया था, बाद में उसका शव टुकड़ों में निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र की सागर नाका चौकी के समीप संचालित  कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में हुआ। खोजा खेड़ी निवासी 56 वर्षीय नंदराम पटेल पिछले 15 वर्षों से श्रमिक के रूप में कृषि विज्ञान केंद्र में कार्य कर रहे थे। कृषि विज्ञान अधिकारी डॉ. मनोज अहिरवार ने बताया कि शुक्रवार सुबह कार्यालय परिसर में ट्रैक्टर में रोटावेटर की सहायता से कार्य किया जा रहा था। 56 वर्षीय नंदराम पटेल रोटावेटर के साथ ही चल रहे थे। पौधों को रोटावेटर से बचाने में उनका पैर फिसला और वे रोटावेटर के अंदर चले गए। तत्काल ट्रैक्टर रोका गया, लेकिन पटेल बुरी तरह फंस चुके थे। हादसे में उनकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने रोटावेटर से शव बाहर निकाला। पटेल का शव कई टुकड़ों में बंट चुका था। नंदराम पटेल के बेटे राम गोपाल पटेल ने बताया कि पिता प्रतिदिन खोजाखेड़ी से सागर नाका अप डाउन करते थे और कृषि विज्ञान केंद्र में श्रमिक के पद पर थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed